{"_id":"67cb5ab05612f8525206ad84","slug":"karnanagari-tops-in-giving-clean-survey-feedback-karnal-news-c-18-1-knl1004-597284-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: स्वच्छ सर्वेक्षण फीडबैक देने में कर्णनगरी अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: स्वच्छ सर्वेक्षण फीडबैक देने में कर्णनगरी अव्वल
Sat, 08 Mar 2025 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 08 Mar 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0 के तहत इन दिनों शहर में स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 के लिए फीडबैक लेने की प्रक्रिया चल रही है। शहर के लोग इसमें बढचढ़कर हिस्सा भी ले रहें हैं। शुक्रवार तक नगर निगम करनाल के लिए 2796 लोगों ने फीडबैक दिया है, जो सर्वाधिक होने के कारण करनाल इसमें प्रदेश में प्रथम स्थान पर है।
गुरूग्राम 2650 फीडबैक के साथ दूसरे तथा नगर निगम यमुनानगर 2598 फीडबैक के साथ तीसरे स्थान पर है। निगमायुक्त ने लोगों से सकारात्मक फीडबैक देने की अपील की है। निगमायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने बताया कि शहरवासी अपने शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर अपनी राय (फीडबैक) दे सकते हैं। इसके लिए केंद्रीय आवास एवं शहरी मामले मंत्रालय ने एक ऑनलाईन लिंक http://sbmurban.org/feedback (एसबीएम अर्बन डॉट ओआरजी/फीडबैक) जारी किया है।
निगमायुक्त ने बताया कि इस बार सर्वेक्षण 12500 अंकों का है। इसके तहत शहर की साफ-सफाई, सुंदरता, कचरा मुक्त शहर की स्टार रेटिंग, खुले में शौच मुक्त के साथ-साथ वाटर प्लस श्रेणी में आना जैसे विभिन्न पैरामीटर शामिल हैं। सर्वेक्षण में नागरिक सहभागिता व सिटीजन फीडबैक के अंक भी अहम भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि नगर निगम की स्वच्छ भारत मिशन टीम ने राजकीय महिला महाविद्यालय में माई भारत के स्वयं सेवकों को स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 को लेकर फीडबैक देने का तरीकों का प्रशिक्षण दिया था। इसमें जिन स्वयं सेवकों ने 300 से ज्यादा फीडबैक दिलवाई है, उन्हें एक-एक टिफिन देकर सम्मानित किया गया है। इनमें बीकॉम के विद्यार्थी मनदीप व बीबीए की विद्यार्थी साक्षी शामिल है। इसके अतिरिक्त जिन स्वयं सेवकों ने 200 से अधिक फीडबैक दिया है, उनमें कप देकर सम्मानित किया गया है।
इन प्रश्रों का देनी होगी राय
g क्या आपके घर या दुकान से प्रतिदिन कचरे का उठान किया जाता है।
g आप अपने क्षेत्र की सफाई को लेकर उसका कैसा आंकलन करते हैं।
g क्या आपको अपने एरिया में कचरे के ढेर नजर आते हैं।
g क्या आप घर से ही गीले व सूखे कचरे को अलग-अलग करते हैं।
g क्या कचरा एकत्रित करने वाले वाहन कचरा लेते समय उसे अलग-अलग करके लेते हैं या सारा कचरा एक साथ ही लेते हैं।
g स्थानीय निकाय सार्वजनिक स्थानों पर साफ-सफाई रखने में कितना प्रभावशाली है।
g क्या आप रिड्यूज, रीयूज व रीसाईकल (आर.आर.आर.) सेंटर के बारे में जानते हैं।
g क्या आप जानते हैं कि निकाय एरिया में सिर्फ पंजीकृत ऑपरेटर को ही सेप्टिक टैंक व सीवर की सफाई करने की अनुमति है।
g आप अपने एरिया में सार्वजनिक शौचालयों की सफाई से कितने संतुष्ट हैं।
g क्या आप कभी सफाई संबंधित समस्याओं को लेकर स्थानीय निकाय को सूचित करते हैं और क्या वह संज्ञान लेते हैं।