फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Karnanagari is burning after Nautapa, there is silence on the streets

Karnal News: नौतपा के बाद तप रही कर्णनगरी, सड़कों पर सन्नाटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 03:01 AM IST
विज्ञापन
Karnanagari is burning after Nautapa, there is silence on the streets
- सुबह से शाम तक चली लू, हवा में नमी बढ़ने से उमस ने भी किया परेशान
विज्ञापन

6.7 डिग्री तक बढ़ा अधिकतम तापमान नौतपा की तुलना में

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। नौतपा के बाद तापमान लगातार चढ़ रहा है जिससे झुलसाने वाली गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। सुबह 10 बजे ही तापमान 38 डिग्री सेल्सियस था। दिन भर गर्म हवाओं के थपेड़े लगते रहे। सड़कों पर सन्नाटा नजर आया। नौतपा की तुलना में 6.7 डिग्री तक अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले दो दिन यानी सोमवार और मंगलवार को बढ़े तापमान से गर्मी ने पुराने रिकॉर्ड भी तोड़े हैं। हालांकि तापमान पिछले दिन के मुकाबले 0.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, वीरवार को भी ऐसा ही मौसम रहेगा। ऐसे में एक दिन और लोगों को पसीने से तरबतर होना पड़ेगा। जबकि शुक्रवार से राहत की उम्मीद है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. मदन लाल खिचड़ के अनुसार, एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 12 जून की रात को सक्रिय होने से केवल उत्तरी जिलों पर मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिलेगा। इससे अगले दिन यानी 13 और 14 को बादल छाने या बूंदाबांदी की संभावना बन रही है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि हवा में नमी की मात्रा 74 प्रतिशत होने से लोगों को उमस ने भी परेशान किया।
विज्ञापन


चार दिनों में ऐसे चढ़ा अधिकतम तापमान
दिन
तापमान

07 जून
38.6

08 जून
41.1

09 जून
43.5

10 जून
44.5



नौतपा में अधिकतम तापमान

दिन
तापमान

25 मई
29.1

26 मई
34.1

27 मई
35.1

28 मई
36.1

29 मई
37.8

30 मई
31.0

31 मई
37.6

01 जून
36.6

02 जून
35.4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed