फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Karnal youth dies in Singapore under suspicious circumstances

Karnal News: सिंगापुर में करनाल के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Karnal youth dies in Singapore under suspicious circumstances
शव को भारत लाने के लिए परिवार लगा रहा मदद की गुहार
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर


करनाल। कैमला गांव के एक 23 वर्षीय युवक की सिंगापुर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव सिंगापुर के मरीना बे समुद्र के पास मिला है। मनीष करीब सात महीने पहले वर्क परमिट पर सिंगापुर गया था और एक टेक्नो कंपनी में काम करता था। परिजनों ने उसे विदेश भेजने के लिए दो कनाल ज़मीन बेचकर करीब 15 लाख रुपए खर्च किए थे। परिवार ने शव को भारत लाने के लिए मदद की गुहार लगाई है।



मनीष के पिता भीम सिंह बुजुर्ग हैं। उसकी मां सुमन एक गृहिणी हैं। मनीष का एक छोटा भाई और एक बहन भी है। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मनीष सिंगापुर के मरीना क्षेत्र में एक कमरे में अपने रूममेट संजू के साथ रहता था। संजू यमुनानगर के शाहबाद का रहने वाला है। संजू ने मनीष के परिवार को बताया कि 12 अप्रैल की रात को मनीष ने उससे कहा था कि वह अपने घर वालों से बात करके आता है। मनीष रात करीब 10 बजे फोन लेकर बाहर निकला, लेकिन देर रात तक नहीं लौटा। संजू ने मनीष को फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठाया। इसके बाद संजू ने मनीष की तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अगले दिन पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन




पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार



संजू ने मनीष के परिजनों को बताया कि अगले दिन 13 अप्रैल को उसके पास एक फोन कॉल आई कि जिसमें बताया कि नरनिया में समुद्र किनारे एक शव मिला है। वह मौके पर पहुंचा और शव की पहचान मनीष के रूप में की। शव मिलने की सूचना के बाद संजू ने मनीष के परिवार को बताया। अब परिवार पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है, जिससे मनीष की मौत के कारणों का खुलासा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed