फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Karnal youth arrested in America on charges of raping two women

Karnal News: दो महिलाओं से दुष्कर्म के आरोप में करनाल का युवक अमेरिका में गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Karnal youth arrested in America on charges of raping two women
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। अमेरिका में रह रहे करनाल के अशोक नगर निवासी शम्मी वर्मा (34) को दुष्कर्म के आरोप में अमेरिकन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि शम्मी ने दोस्ती करके दो महिलाओं को जाल में फंसाया और अपनी कार में उनके साथ दुष्कर्म किया। दोनों महिलाओं की अलग-अलग शिकायत पर स्थानीय पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। इसकी जानकारी अमेरिका की सांता रोजा पुलिस ने सोशल मीडिया पर दी है।

जनवरी, 2025 में दर्ज हुई पहली शिकायत में एक महिला ने सांता रोजा पुलिस को बताया कि जून, 2024 में आरोपी शम्मी ने बातचीत का बहाना बनाकर उससे मुलाकात की और फिर अपनी कार में दुष्कर्म किया। जांच घरेलू हिंसा यौन शोषण टीम (डीवीएसए) को सौंपी गई। जांच में सामने आया कि आरोपी अमेरिका में सैम और वर्मा नाम का भी इस्तेमाल करता है।
विज्ञापन

जांच के दौरान सामने आया कि रोनेर्ट पार्क पुलिस विभाग (आरपीडीपीएस) भी आरोपी से जुड़े एक अन्य मामले की जांच कर रहा है। फरवरी, 2025 में भी शम्मी ने एक और महिला को अपनी गाड़ी में बुलाकर दुष्कर्म किया था। इस खुलासे के बाद दोनों विभागों ने मिलकर आरोपी को गिरफ्तार किया और उसे सोनोमा काउंटी मेन एडल्ट डिटेंशन फैसिलिटी में गंभीर अपराधों के आरोप में बुक किया गया। इसके बाद आरोपी को अदालत ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांता रोजा पुलिस ने आरोपी का फोटो और जानकारी सोशल मीडिया पर भी साझा की, ताकि अन्य कोई महिला आरोपी का शिकार हुई हो तो वह शिकायत पुलिस को दे। बताया जा रहा है कि हरियाणा रोडवेज से पिता की सेवानिवृत्ति के बाद मिली धनराशि को खर्च करके आरोपी 2022 में अमेरिका गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed