फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   karnal weather record

अधिकतम तापमान में 19 साल का रिकार्ड टूटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
karnal weather record
दिसंबर के महीने में अधिकतम तापमान गिरने के आंकड़े में पिछले 19 साल का रिकार्ड बुधवार को टूट गया। बुधवार का दिन करनाल में सबसे ठंडा रहा। अधिकतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 6.0 डिग्री सेल्सियस रहा। वर्ष 2000 से 2018 तक अधिकतम तापमान कभी इतना नीचे नहीं आया था। कड़ाके की ठंड ने लोगों को घरों में दुबकने के लिए विवश कर दिया है। हाड़ कंपाने वाली ठंड में दिनभर धूप के दर्शन नहीं हो सके। अधिकतर लोग ठंडी रात में अलाव जलाकर बचाव कर रहे हैं। आने वाले चार दिन तक सुबह धुंध गहराने से दृश्यता कम रहेगी। न्यूनतम तापमान में प्रतिदिन एक-एक डिग्री गिरावट आने और दिन में बादल छाए रहने की संभावना है। इसके चलते ठंड का प्रकोप बढ़ेगा। 30 व 31 दिसंबर को बादल गहराने व बूंदाबांदी की संभावना जताई जा रही है। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को नमी 85 प्रतिशत और हवा की औसत गति 2.8 किलोमीटर प्रति घंटा रही। इससे पहले मंगलवार को अधिकतम तापमान 11.4 व न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस था। अधिकतम तापमान में 2.4 डिग्री व न्यूनतम में 2.5 डिग्री सेल्सियस गिरावट आई। संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डा. डीएस बुंदेला ने कहा कि 19 सालों मेें दिसंबर में अधिकतम तापमान में इतनी गिरावट नहीं आई थी।
विज्ञापन

करनाल में 19 साल को दिसंबर में अधिकतम तापमान के आंकड़े डिग्री सेल्सियस में
वर्ष अधिकतम तापमान तिथि
2000 18.8 31
2001 11.4 31
2002 11.5 27
2003 13.0 28
2004 15.5 25
2005 18.0 26
2006 16.2 13
2007 18.0 15
2008 12.0 31
2009 15.6 31
2010 12.5 27
2011 17.5 18
2012 9.5 26
2013 14.6 19
2014 10.0 26
2015 18.0 25
2016 17.5 30
2017 12.0 15
2018 16.4 29
2019 9.0 25
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed