{"_id":"588e2b854f1c1b8a17e800eb","slug":"karnal-two-players-honours-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"करनाल दो खिलाड़ियों को मिलेगा भीम अवॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल दो खिलाड़ियों को मिलेगा भीम अवॉर्ड
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
Updated Sun, 29 Jan 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के दो खिलाड़ियों को भीम अवॉर्ड मिलेगा। गांव शेखपुरा के बॉक्सर सुमित सांगवान और गगसीना के दिव्यांग स्केटर अरुण का नाम इसमें शामिल किया गया है। दोनों खिलाड़ियों को राज्यपाल चंडीगढ़ में सम्मानित करेंगे। एक साथ जिले के दो खिलाड़ियों को पहली बार यह अवॉर्ड मिलेगा। इससे पहले जिले के तीन खिलाड़ियों को भीम अवॉर्ड मिल चुका है। अवार्ड के रूप में खिलाड़ी को पांच लाख रुपये व प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। स्केटिंग में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अरुण एक गोल्ड व दो सिल्वर मेडल हासिल कर चुका है। वहीं राष्ट्रीय स्तर पर तीन गोल्ड सहित दो सिल्वर अरुण ने जीते हैं। क्रिकेट व वालीबॉल के पदकों के साथ इनकी संख्या 25 से अधिक हो जाती है। वहीं सुमित ने राष्ट्रीय स्तर पर चार बार गोल्ड मेडल जीता। 2015 नेशनल बेस्ट बॉक्सर का अवॉर्ड भी मिला। 2010 में एशियन चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता। 2012 में कजाकिस्तान में ओलंपिक क्वालीफाई एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल हासिल किया। 2012 में लंदन ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया। ओलंपिक क्वालीफाई वर्ल्ड चैंपियनशिप 2016 में पांचवां स्थान पाया। सुमित का सपना है कि वह ओलंपिक में देश के लिए गोल्ड मेडल जीते।
विज्ञापन