{"_id":"6855ce81fdd24eceb2065c2f","slug":"karnal-team-defeated-panipat-by-45-runs-karnal-news-c-18-knl1008-674194-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: करनाल टीम ने पानीपत को 45 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: करनाल टीम ने पानीपत को 45 रन से हराया
Sat, 21 Jun 2025 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 21 Jun 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से मेरठ रोड स्थित राणा ब्रदर्स अकादमी में शुक्रवार को पटौदी ट्रॉफी का लीग मैच करनाल व पानीपत की टीम के बीच हुआ। करनाल की टीम ने यह मैच 45 रन से जीत लिया।
करनाल की टीम की ओर से तनीष गुलिया ने सर्वाधिक 110 गेंदों पर 132 रन बनाए। वहीं करनाल टीम की ओर से मोहित लोधी ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए आठ ओवर में 45 रन देकर चार महत्वपूर्ण विकेट झटके। सुबह के समय आयोजित इस मैच में टॉस जीतकर करनाल टीम ने पहले बल्लेबाजी की।
टीम ने निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट के अनुसार पर 312 रन बनाए। जवाब में पानीपत की टीम 267 रन पर ऑल आउट हो गई। कोच सतीश राणा ने बताया कि करनाल टीम के अभी तक दो मैच हुए है। पहला मैच करनाल टीम हिसार से हार गई थी तो दूसरा मैच पानीपत से जीता है। उन्होंने बताया कि 21 जून को करनाल और जींद की टीम के बीच मैच होगा।