{"_id":"6169ef559605fb2cb37e566d","slug":"karnal-s-vipin-won-gold-in-under-19-national-athletics-competition-karnal-news-knl86620485","type":"story","status":"publish","title_hn":"करनाल के विपिन ने अंडर-19 राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल के विपिन ने अंडर-19 राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। गोवा के मडगांव में आयोजित हुई अंडर-19 राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में करनाल के विपिन मंधान ने 100 मीटर की दौड़ में स्वर्ण पदक जीता है। 9 और 10 अक्टूबर को गोवा के पेंडेम स्पोर्ट्स कांपलेक्स में हुई एथलेटिक्स स्पर्धा में देश भर से 19 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें केरल के खिलाड़ी ने रजत पदक जीतकर दूसरा, तमिलनाडु कांस्य पदक लेकर तीसरे स्थान पर रहा।
स्वर्ण पदक जीतने पर 17 वर्षीय विपिन मंधान के घर जश्न का माहौल है। हरियाणा ग्रंथ अकादमी के उपाध्यक्ष एवं भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ वीरेंद्र सिंह चौहान ने करनाल में आयोजित एक समारोह में विपिन को सम्मानित किया।
करनाल के वसंत विहार निवासी विपिन 12वीं कक्षा का छात्र है। विपिन ने बताया कि वह इस प्रतियोगिता के लिए अपने कोच सतीश कुमार और योगेंद्र की देखरेख में पिछले 3 साल से प्रेक्टिस कर रहा था। विपिन ने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं में सफलता हासिल करने के लिए खिलाड़ी को खाने-पीने से लेकर सोने-उठने तक की दिनचर्या को कड़े अनुशासन से नियंत्रित करना पड़ता है। वह एथलेटिक्स की राज्य स्तरीय स्पर्धा में भी रजत पदक जीत चुका है। इससे पहले ताइक्वांडो में भी नेशनल खिलाड़ी के तौर पर भाग लेकर कांस्य पदक प्राप्त किया था। मौके पर कृष्ण लाल मंधान, सुनील, काजल, बजिंद्र मंधान, जोगिंदर, सुनील मलिक मौजूद रहे।