फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Karnal's Vandna Participated in Republic day's Parade

राजपथ पर कर्णनगरी की वंदना के कदमों की धमक

Thu, 06 Feb 2014 04:03 PM IST
करनाल
करनाल Updated Thu, 06 Feb 2014 04:03 PM IST
विज्ञापन
एनसीसी एयर विंग की कैडेट वंदना ने 26 जनवरी को राजपथ पर गणतंत्र परेड में हिस्सा लिया। कुमारी विद्यावती आनंद डीएवी महिला कॉलेज की छात्रा वंदना 26 जनवरी की परेड में हिस्सा लेने वाली हरियाणा की एक मात्र कैडेट थी।
विज्ञापन


बुधवार को अपने कॉलेज डीएवी महिला कॉलेज में आने पर कॉलेज की प्रधानाचार्य रीटा सहगल ने वंदना को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ने वंदना के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उसे भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों में जाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


डीएवी महिला कॉलेज की बीए द्वितीय वर्ष की वंदना अब तक चार बार रक्तदान कर चुकी हैं। इससे पूर्व वंदना 14 से 23 अक्टूबर 2013 तक अंबाला छावनी में डीसीएटीसी प्रथम कैंप लगा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार से 16 नवंबर 2013 तक आरडीसी रोपड़ में कैंप भी उन्होंने हिस्सा लिया था। इसके अलावा 28 नवंबर से सात दिसंबर 2013 तक डीसीएटीसी द्वितीय, 11 दिसंबर से 30 दिसंबर तक प्री-आरडीसी कैंप में भी वे हिस्सा ले चुकी हैं।


एक जनवरी 2014 से 31 जनवरी तक गणतंत्र दिवस में हिस्सा लेने के बाद वंदना बुधवार को कॉलेज में पहुंची। वंदना ने कॉलेज पहुंचकर अपने अनुभव छात्राओं और प्राध्यापकों से सांझे किए। वंदना ने बताया कि राजपथ पर गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होते हुए उसे गौरव की अनुभूति हो रही थी। वंदना कैथल जिले के दिल्लोंवाली गांव की रहने वाली हैं।


खेल और पढ़ाई में भी अव्वल हैं वंदना
वंदना फेंसिंग प्रतियोगिताओं में दो गोल्ड और दो कांस्य पदक भी हासिल कर चुकी हैं। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर वंदना ने दो गोल्ड, जबकि इंटर कॉलेज प्रतियोगिता में दो कांस्य पद हासिल किए हैं।  इन गतिविधियों के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी वह अग्रसर हैं और बीए के प्रथम सेमेस्टर में 66 प्रतिशत अंक हासिल कर चुकी हैं। वहीं, उन्होंने 12वीं कक्षा में 88 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। डा. सुमन ने भी वंदना की इस उपलब्धि पर उन्हें मुबारकबाद दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed