फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Karnal's son died in America

अमेरिका में हुई करनाल के बेटे की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Karnal's son died in America
कुंजपुरा (करनाल)। गांव मखूमाजरा निवासी निर्मल सिंह (38) की अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा अमेरिका में एक अगस्त को हुआ था। इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। परिजनों ने बताया कि हादसे से कुछ समय पहले निर्मल ने गांव में पत्नी से फोन पर बात कर परिवार का हाल जाना था।
विज्ञापन

मृतक के भाई देवदत्त ने बताया कि निर्मल तीन साल पहले अमेरिका के कैलिफोर्निया गया था। जहां वह ट्रक चलाता था। पत्नी से बातचीत के कुछ समय बाद उसका मोबाइल बंद जाने लगा तो उन्होंने अमेरिका में निर्मल के दोस्तों को फोन किया। उन्होंने पुलिस के साथ निर्मल की तलाश की तो पता चला कि उसका ट्रक एक गहरे गड्ढे में गिर गया है और उसकी मौत हो गई। उसके साथ एक साथी अंबाला का राहुल भी था जिसे काफी चोट लगी है।
विज्ञापन

एक बेटे की हो गई थी मौत
गांव के पूर्व सरपंच कुलतार सिंह ने बताया कि निर्मल का एक बेटा जश्न की 22 मई 2020 को सड़क हादसे में मौत हो गई थी। अब उसकी एक बेटी है, जिसके सिर से पिता का साया उठ गया है। उन्होंने सरकार से निर्मल का शव भारत लाने या निर्मल की पत्नी व बेटी को अमेरिका भेजने की मांग की ताकि निर्मल का अंतिम संस्कार किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed