फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   karnal road sefty meating

आईटीआई, पांच कॉलेज और ग्रामीण क्षेत्र के पांच बड़े स्कूलों में बच्चों को सड़क सुरक्षा के प्रति करें जागरूक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
karnal road sefty meating
रोड सेफ्टी कमेटी की मासिक बैठक तो एडीसी अनीश यादव लघु सचिवालय में गुपचुप तरीके से कर गए। ताकि लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति होने वाले इंतजामों व खामियों का पता ना चले। इधर, करनाल रेंज के आईजी योगेन्द्र नेहरा ने सेक्टर-7 स्थित पुलिस अधिकारियों के साथ गोष्ठी में सड़क सुरक्षा पर चिंता व्यक्त की और काम करने के खुले आदेश दिये। 13 दिसंबर के अंक में सड़कों की जिन खामियों को अमर उजाला ने उठाया था, उस दिशा में भी आईजी ने सुधार के आदेश दिये हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यातायात नियमों की पालना करना समकालीन समय में सबसे बड़ा देश प्रेम है। अपनी आने वाली पीढ़ियों में यह देश प्रेम की भावना बनाने के लिए उन्हें इसके प्रति जागरूक करना होगा। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों को आदेश दिए कि सभी अपने-अपने शहर के डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, आईटीआई, पांच कॉलेज और ग्रामीण क्षेत्र के किन्हीं पांच बड़े स्कूलों में जाकर बच्चों को जागरूक करें।
विज्ञापन

बैठक में करनाल, पानीपत और कैथल जिले के पुलिस अधिकारी पहुंचे। करनाल रेंज से डीएसपी मुख्यालय विरेन्द्र सिंह, डीएसपी कैथल रविन्द्र सिंह, डीएसपी समालखा प्रदीप नैन, डीएसपी मुख्यालय एवं ट्रैफिक पानीपत सतीश वत्स सहित प्रबंधक थाना यातायात, दो एनजीओ रैंक के पुलिस अधिकारी, दो सिपाही व दो-दो सड़क सुरक्षा संगठन के सदस्य शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों पर साइन बोर्ड लगवाने के दिये निर्देश
आईजी ने कहा कि धुंध के इस मौसम में यातायात दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए अधिक से अधिक साइन बोर्ड लगवाएं, यदि किसी कारण से किसी मार्ग में कोई बाधा उत्पन्न हो गई है तो जल्द से जल्द उसे हटवाएं, ताकि यातायात सुगम और सुचारू ढंग से चलता रहे। बतादें कि सर्दी के इस मौसम में सड़कों पर सफेद पट्टी तक नहीं है। वहीं कई जगहों पर साइन बोर्ड भी नहीं लगे हैं। अमर उजाला ने 13 दिसंबर के अंक में सड़कों की इस खामी को उजागर किया था। आईजी ने कहा कि सर्दी के मौसम में धीमी गति से चलने वाले वाहन जैसे गन्ने से भरे ट्रैक्टर-ट्रालियों पर आरटीओ स्टाफ की सहायता से रिफलेक्टर टेप लगाएं और सड़क पर पैदल एवं साईकिल से चलने वालों को भी सचेत रह कर सही दिशा में चलने बारे जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed