{"_id":"a94be8cbf208de29b4dd15c91c072b34","slug":"karnal-news-hindi-news-62","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉलीबाल में कलामपुरा ने जमाई धाक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉलीबाल में कलामपुरा ने जमाई धाक
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
Updated Tue, 03 Nov 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव शाहपुर में हुई वॉलीबाल प्रतियोगिता में कलामपुरा की टीम ने धाक
विज्ञापन
जमाई। तीनों वर्गों में कलामपुरा की टीम ने विरोधियों को पराजित किया और
चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि भाजपा के
प्रदेश मंत्री चंद्रप्रकाश कथूरिया ने सम्मानित किया।
कलामपुरा ने जूनियर वर्ग में एनएम जुंडला को 3-1 से हराया, वहीं यूथ में 3-0 से हथलाना को धूल चटाई। इसी प्रकार सीनियर वर्ग में 2-1 से हथलाना से कलामपुरा की टीम ने जीत हासिल की। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री चंद्रप्रकाश कथूरिया ने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है।
खेल हमें अनुशासन में रहना सीखाते हैं। उन्होंने कहा कि खेल को हमेशा खेल की भावना से खेलना चाहिए। जीत-हार खेल का हिस्सा होते हैं। भाजपा प्रदेश मंत्री गांव शाहपुर में जिला वॉलीबाल एसोसिएशन की ओर से आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बोल रहे थे। एसोसिएशन के प्रधान राजेश कुमार नंबर ने मुख्य अतिथि, पदाधिकारियों व खिलाड़ियों का सफल आयोजन के लिए धन्यवाद किया। इस मौके पर जिला सचिव दलबीर संधू, संरक्षक मास्टर धर्मेंद्र, सह सचिव सुरजीत कलामपुरा, प्रेम, कैशियर जगमाल, कर्मबीर, दलीप, रामकुमार, सुशील, नीटू, रामनिवास, दलीप, ईशम सिंह, कुलदीप मौजूद रहे।