{"_id":"7249e2c29eea53cb45a03c4cec32ec7c","slug":"karnal-news-hindi-news-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"विर्सजन से लौट रहे बच्चे की ट्राली से कुचलने पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विर्सजन से लौट रहे बच्चे की ट्राली से कुचलने पर मौत
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
Updated Mon, 28 Sep 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणपति विसर्जन के दौरान कस्बे में हुए अलग-अलग हादसों ने खुशी को मातम में
विज्ञापन
बदल दिया। रविवार को ट्रॉली से कुचलकर (8) बच्चे खुशदिल की मौत हो गई।
दरअसल असंध में श्रद्धालुओं का एक दल गणपति की मूर्ति का विसर्जन कर
ट्रैक्टर-ट्राली से लौट रहा था। खुशदिल ट्रॉली के हुक पर खड़ा हुआ था।
इसी दौरान सालवन चौक पर खुशदिल का पांव फिसल गया। वह सड़क पर गिर गया और ट्रॉली का टायर उसके सिर के ऊपर से गुजर गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। असंध के वार्ड नंबर 9 में आनंद विकास अपने परिवार के साथ किराये के मकान पर रहता है। आनंद विकास असंध के गांव गौल्ली का रहने वाला है। उसके तीन बेटों में खुशदिल सबसे बड़ा था और वह चौथी में कक्षा में पढ़ता था। असंध में मूर्ति विसर्जन के लिए झांकी की ट्रैक्टर-ट्रॉली जा रही थी तो वह उनके साथ चला गया। वापसी में आते वक्त सालवन चौक पर खुशदिल ट्रॉली से फिसलकर सड़क पर गिर गया। इस दौरान उसके ऊपर से ट्रॉली का पहिया गुजर गया और वह खून से लथपथ हो गया। लोगों ने उसे सामान्य अस्पताल में पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे से गांव में मातम का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
अलग हादसों में छह घायल
अलग-अलग हादसों में एक पांच वर्षीय बच्ची समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें करनाल ट्रॉमा सेंटर में रेफर किया गया है। कैथल रोड पर एक बाइक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। बाइक सवार कैथल निवासी राममेहर व निर्मला देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य हादसों में पोपड़ा निवासी 30 वर्षीय पिंकी, पोपड़ा निवासी पांच वर्षीय सुहाना पुत्री बंटी, जबाला निवासी प्रदीप, कोटड़ा निवासी विक्की अलग-अलग हादसों में गंभीर रूप से घायल हो गए।
इलाज को तरसे मरीज
असंध से आए परिजन जब करनाल के ट्रामा सेंटर पहुंचे तो वहां पर उन्हें बाहर ही स्ट्रेचर पर लेटा दिया गया। चूंकि ट्रामा सेंटर के भीतर सभी बेड पहले से ही भरे थे। एक-एक बेड पर तीन-तीन मरीज लेटे थे। घायल दर्द से कराह रहे थे, लेकिन उन्हें इलाज मुहैया कराने वाला तक मौके पर कोई भी डॉक्टर मौजूद नहीं था, वहीं इसी दौरान चांद समन से आए दीपक ने बताया कि वह अपने भतीजी को लेकर यहां आया है, लेकिन कोई इलाज नहीं कर रहा है। उसकी भतीजी दर्द से कराह रही है और अस्पताल का स्टाफ उसे डेंगू की शिकायत बताकर उसे प्राथमिक इलाज तक नहीं दे रहा है।