फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Karnal: NDRI gets research leadership award

Karnal: NDRI को मिला अनुसंधान नेतृत्व पुरस्कार, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने निदेशक को किया सम्मानित

Fri, 22 Dec 2023 11:13 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 22 Dec 2023 11:13 PM IST
सार

एनडीआरआई देश का एक प्रमुख अनुसंधान और शिक्षा संस्थान है और इसने डेयरी उत्पादन, प्रसंस्करण, प्रबंधन और मानव संसाधन विकास के विभिन्न क्षेत्रों में काफी विशेषज्ञता विकसित की है।

विज्ञापन
Karnal: NDRI gets research leadership award
अनुसंधान नेतृत्व पुरस्कार लेते एनडीआरआई के निदेशक डॉ.धीर सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान (एनडीआरआई) करनाल के हिस्से में एक और उपलब्धि आई है। संस्थान को अनुसंधान नेतृत्व पुरस्कार 2023 प्रदान किया गया है। पुरस्कार कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडन ने एनडीआरआई के निदेशक डॉ. धीर सिंह को 21 दिसंबर को नई दिल्ली में हुए 14वें कृषि नेतृत्व कॉन्क्लेव 2023 में प्रदान किया है।

विज्ञापन


एनडीआरआई को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति पी सदाशिवम की अध्यक्षता वाले निर्णायक मंडल ने चुना है। यह पुरस्कार एग्रीकल्चर टुडे ग्रुप की ओर से उन संस्थानों को दिया जाता है, जिन्होंने अनुसंधान उपलब्धियों, उत्पन्न संसाधनों और स्थापित नेटवर्क में उल्लेखनीय योगदान दिया है, जिससे उस क्षेत्र में अनुसंधान गतिविधियों में तेजी आई है।
विज्ञापन


निदेशक डॉ. धीर सिंह ने बताया कि एनडीआरआई देश का एक प्रमुख अनुसंधान और शिक्षा संस्थान है और इसने डेयरी उत्पादन, प्रसंस्करण, प्रबंधन और मानव संसाधन विकास के विभिन्न क्षेत्रों में काफी विशेषज्ञता विकसित की है। संस्थान ने 2022 में 100 वर्षों की अपनी गौरवशाली यात्रा पूरी की। इन वर्षों में संस्थान ने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की। इनमें क्लोनिंग में अभूतपूर्व अनुसंधान, दूध की गुणवत्ता परीक्षण के लिए तीव्र तरीके, पशु चारा प्रौद्योगिकी और नवीन डेयरी उत्पादों का निर्माण शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्थान डेयरी उद्योग में क्रांति लाने में एक प्रेरक शक्ति बन चुका है। डेयरी शिक्षा के क्षेत्र में एनडीआरआई को डीम्ड विश्वविद्यालय का दर्जा प्राप्त है और यह डेयरी प्रौद्योगिकी में बीटेक, 12 विषयों में मास्टर्स और पीएचडी कराता है। यहां विकसित 80 से अधिक प्रौद्योगिकियों का व्यवसायीकरण किया गया है।


विभिन्न नवाचारों के माध्यम से उत्पन्न अपनी बौद्धिक संपदा की रक्षा के लिए पहल की है 2006 से एनडीआरआई ने कुल 84 पेटेंट दायर किए हैं और 43 प्रदान किए गए हैं। एनडीआरआई ने बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन, विश्व बैंक और विभिन्न सरकारी विभागों और परिषदों जैसे पशुपालन और डेयरी विभाग, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय, जैव प्रौद्योगिकी विभाग, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद विभाग से महत्वपूर्ण फंडिंग हासिल की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed