फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Karnal Municipal Election Results: Shock to BJP in Karnal, won one seat, Aam Aadmi Party did not win even a single seat

Karnal Municipal Election Results: करनाल में भाजपा को झटका, एक सीट जीती,  आम आदमी पार्टी को एक भी सीट नहीं 

Wed, 22 Jun 2022 12:23 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, करनाल
अमर उजाला नेटवर्क, करनाल Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Wed, 22 Jun 2022 12:23 PM IST
सार

हरियाणा का करनाल जिला जिसे सीएम मनोहर लाल का गढ़ माना जाता है, वहां पर भारतीय जनता पार्टी का प्रदर्शन काफी बुरा रहा है।

विज्ञापन
Karnal Municipal Election Results: Shock to BJP in Karnal, won one seat, Aam Aadmi Party did not win even a single seat
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री मनोहर लाल के गढ़ में भाजपा को करारा झटका लगा है। जिले में चारों नगरपालिकाओं में भाजपा के लिए निराश करने वाले परिणाम आए हैं। हालांकि भाजपा विधायक हरविंद्र कल्याण की प्रतिष्ठा से जुड़ी उनके गृहनगर घरौंडा नगर पालिका की सीट अंतिम दौर में सिर्फ 31 मतों से भाजपा जीत सकी है, यहां शुरू से ही आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुरिंद्र कुमार आगे चलते रहे, लेकिन अंतिम दौर में मात खा गए। इस क्षेत्र में आम आदमी पार्टी भी कहीं भी अपना खाता नहीं हो पाई है। निसिंग, असंध और तरावड़ी नगरपालिका में निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपना परचम लहराया है।
विज्ञापन


घरौंडा में कुल 11 दौर की मतगणना में दसवें चक्र तक आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुरिंदर कुमार ने भाजपा प्रत्याशी हैपी लक गुप्ता को कड़ी टक्कर दी, लेकिन अंतिम चक्र में हैपी लक गुप्ता ने 5108 मत लेकर आप के सुरिंदर कुमार को 31 मतों से पराजित कर दिया। सुरिंद्र कुमार को 5077 मत मिले। इसी तरह तरावड़ी में निर्दलीय प्रत्याशी वीरेंद्र कुमार बंसल ने 7059 मत लेकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी राजीव नारंग को 538 मतों से हरा दिया। राजीव नारंग को 6521 मत मिले हैं। 
विज्ञापन


निसिंग नगरपालिका से निर्दलीय प्रत्याशी रोमी सिंगला ने 4473 मत लेकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दलीय जनकराज को 2300 मतो से हरा दिया है। जनकराज को 2173 मत मिले हैं। असंध नगर पालिका में निर्दलीय प्रत्याशी सतीश कटारिया ने शुरू से ही बढ़त बनाकर रखी। उन्होंने 4408 मत लेकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी कमलजीत लाडी को 553 मतो से पराजित कर दिया। कमलजीत लाडी को 3855 मत मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed