{"_id":"588e2c374f1c1b8a17e80111","slug":"karnal-jat-andolan-sailja-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट आरक्षण आंदोलन भाजपा के निकम्मेपन का परिणाम : सैलजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट आरक्षण आंदोलन भाजपा के निकम्मेपन का परिणाम : सैलजा
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
Updated Sun, 29 Jan 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
सैलजा
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यसभा सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा सरकार ने समाज को बांटने का काम किया है। प्रदेश में आरक्षण को लेकर जाटों का आंदोलन होना भाजपा सरकार के निकम्मेपन का ही परिणाम है।
ये बातें सैलजा ने एचएसएससी के पूर्व मेंबर ललित बुटाना के निवास स्थान पर कही। पिछले वर्ष आरक्षण को लेकर आंदोलन में उपद्रव भी सरकार की नाकामी के कारण हुआ। सरकार ने जाट संगठनों से बात की होती तो शायद ऐसा न होता। सैलजा ने कहा कि इस पर कांग्रेस का स्टैंड स्पष्ट है, सुप्रीम कोर्ट ने जो फैसला दिया है, वह लागू होना चाहिए। हरियाणा और पंजाब दोनों को अपने-अपने हिस्से का पानी मिलना चाहिए। प्रदेश में कांग्रेस के नेतृत्व परिवर्तन के बारे में उन्होंने कहा कि इसके बारे में फैसला हाईकमान को करना है। पांच राज्यों में चुनाव के बारे में प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि चार राज्यों में कांग्रेस और उत्तर प्रदेश में सपा और कांग्रेस के गठबंधन की सरकार बनेगी। पंजाब में प्रधानमंत्री मोदी की रैली में ही लोगों की कम उपस्थिति से ही पता लग रहा है कि वहां की जनता का मन अब कुछ और है। इस मौके पर ललित बुटाना, किशोर नागपाल, सुरेश गुप्ता, जोगिंद्र नलीखुर्द, राजबीर हैबतपुर आदि मौजूद रहे।