{"_id":"696804a0f4c609d31609f19b","slug":"karnal-is-colder-than-mussoorie-shimla-and-jammu-shivering-even-in-the-sun-the-day-temperature-was-10-degrees-karnal-news-c-18-knl1018-824121-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: मसूरी, शिमला और जम्मू से भी ठंडा है करनाल धूप में भी ठिठुरे... 10 डिग्री रहा दिन का तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: मसूरी, शिमला और जम्मू से भी ठंडा है करनाल धूप में भी ठिठुरे... 10 डिग्री रहा दिन का तापमान
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। शीतलहर के कारण बुधवार को लोग धूप में भी ठिठुरते रहे। दिन का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को सीजन का सबसे ठंडा दिन रिकाॅर्ड हुआ। अधिकतम तापमान सामान्य से 8 अंक तक लुढ़का। करनाल मसूरी, शिमला और जम्मू से भी ठंडा रहा।
न्यूनतम तापमान मंगलवार के मुकाबले 1.2 डिग्री सेल्सियस चढ़ने के बाद भी बुधवार को 3.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इस तापमान ने वर्ष 2022 की पहली जनवरी के रिकाॅर्ड को भी तोड़ दिया है, तब 3.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था।
मौसम विभाग ने 18 जनवरी तक ऐसी ही सर्दी पड़ने की संभावना जताई है। बुधवार को इसके लिए रेड अलर्ट व आगामी सप्ताह का यलो अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में राहत की कोई संभावना दिखाई नहीं दे रही है। बुधवार को अब तक का सबसे घना कोहरा छाया रहा। जिले में दृश्यता 10 मीटर से कम रही। सुबह से शाम तक घना कोहरा छाने से परिवहन व्यवस्था पर बुरा प्रभाव पड़ा है। बसें तीन से चार घंटे देरी से पहुंचीं। शीतलहर चलने के कारण लोगों का हाल बेहाल हो गया। कई जगहों पर लोग आग जलाकर गर्माहट लेते नजर आए। ठंड का असर इतना रहा है कि जिला नागरिक अस्पताल में भी मरीजों की संख्या कम रही। इसी तरह बस व ट्रेन भी घने कोहरे के कारण अपने निर्धारित समय से लेट रहीं।
विज्ञापन
स्कूलों का अवकाश बढ़ाने की मांग
सर्दी के प्रकोप को देखते हुए अभिभावकों व शिक्षकों ने छुट्टियां बढ़ाने की मांग की है। व्हाट्सएप ग्रुपों में इसे लेकर चर्चा है। फिलहाल आधिकारिक आदेश नहीं आया है। सीबीएसई के जिला समन्वयक डॉ. राजन लांबा का कहना है कि स्थानीय स्तर पर अवकाश बढ़ाने को लेकर अभी कोई बैठक या निर्णय नहीं लिया है। जिला शिक्षा अधिकारी रोहताश वर्मा का कहना है कि फिलहाल 16 जनवरी से स्कूल खुलेंगे। यदि विभाग की ओर से अवकाश घोषित भी किए गए तो हो सकता है प्राथमिक स्कूलों की छुट्टियां बढ़ जाएं। क्योंकि अन्य कक्षाओं व बोर्ड कक्षाओं की परीक्षाओं को लेकर भी अधिसूचना जारी हो चुकी है।
पहाड़ों से भी ठंडा करनाल का दिन
जगह
अधिकतम तापमान
मसूरी
16.6
शिमला 16
जम्मू
16
-- -- -- -- -- -- -- -- --
16 तक गिरेगा रात का तापमान, 19 के बाद बारिश की संभावना
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 16 जनवरी तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर पश्चिम शीत हवा चलने से रात्रि तापमान में हल्की गिरावट आने व दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने के आसार हैं। इस दौरान दक्षिण व पश्चिमी हरियाणा के जिलों में कहीं-कहीं पाला पड़ने की भी संभावना है। राज्य में ज्यादातर स्थानों पर अलसुबह व देर रात्रि को हल्की से मध्यम धुंध हो सकती है। लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ 16 व 19 जनवरी रात्रि को आने की संभावना से मौसम में बदलाव बने रहने के आसार हैं। जिससे 17 व 18 जनवरी को आंशिक बादलवाई व एक दो स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी होने की संभावना है, लेकिन 19 जनवरी के बाद राज्य के ज्यादातर स्थानों पर बारिश हो सकती है।