फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Karnal in essay writing, Hisar in short drama and PPT topped

निबंध लेखन में करनाल, लघु नाटिका और पीपीटी में हिसार अव्वल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
Karnal in essay writing, Hisar in short drama and PPT topped
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। दो दिवसीय राज्य स्तरीय विधिक साक्षरता प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। अंतिम दिन विजेता टीमों को सम्मानित किया गया। करनाल की टीम निबंध लेखन में और लघु नाटिका व पीपीटी में हिसार की टीम विजेता बनीं। हालांकि लघु नाटिका में करनाल की टीम दूसरे स्थान पर रही।
राजकीय कन्या मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेलवे रोड में दो दिन चली प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साह से हिस्सा लिया। 10 विधाओं में प्रदेश भर से 360 प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर प्रतिभा के रंग बिखेरे। विद्यार्थियों ने न केवल जीवंत मुद्दों पर मंचन किया, बल्कि सामाजिक बुराईयों पर भी अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से कटाक्ष किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी राजपाल ने की। वहीं सीजेएम जसबीर कौर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। जबकि शिक्षा निदेशालय से अधिकारी रामकुमार ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी रोहताश वर्मा, स्कूल प्रिंसिपल महेंद्र सिंह नरवाल, कार्यक्रम के नोडल अधिकारी दिनेश अत्री, धर्मपाल, मनदीप शर्मा, संजीव, वीणा और एपीसी सचिन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कौशल निखारने के लिए प्रतियोगिताएं जरूरी : सीजेएम
सीजेएम जसबीर कौर ने प्रतिभागियों द्वारा बनाई गई पेंटिंग की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों के कौशल को निखारने के लिए एवं समाज में फैली बुराइयों को दूर करने के लिए आवश्यक हैं। सामाजिक जागरूकता एवं कानूनी समझ के लिए इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन निरंतर किया जाना चाहिए। उन्होंने कानूनी साक्षरता के महत्व पर भी प्रकाश डाला।
ये रहे परिणाम-
- निबंध लेखन : करनाल (राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जुंडला) की रितिका प्रथम, उचाना जींद का समनप्रीत दूसरे, पानीपत की दीपांशी तीसरे स्थान पर रही।
- लघु नाटिका : हिसार पहले, करनाल दूसरे और भिवानी की टीम तीसरे स्थान पर रही।
- पीपीटी : हिसार पहले, सोनीपत दूसरे और भिवानी व रोहतक की टीम तीसरे स्थान पर रही।
- स्लोगन : सिरसा का युवराज प्रथम, झज्जर का चिराग दूसरे, कुरुक्षेत्र का भूषण तीसरे स्थान पर रहा।
- भाषण : जींद से टीना प्रथम, भिवानी से कौशलेश दूसरे और कुरुक्षेत्र से भव्य तीसरे स्थान पर रही।
- प्रश्नोत्तरी : रेवाड़ी की टीम पहले और दूसरे, चरखीदादरी की टीम तीसरे स्थान पर रही।
- वाद विवाद : पानीपत प्रथम, गुरुग्राम दूसरे और फतेहाबाद की टीम तीसरे स्थान पर रही।
- कविता पाठ : गुरुग्राम पहले, अंबाला दूसरे और पानीपत की टीम तीसरे स्थान पर रही।
- ऑन द स्पॉट पेंटिंग : सोनीपत पहले, अंबाला दूसरे और गुरुग्राम की टीम तीसरे स्थान पर रही।
- लघु फिल्म : चरखी दादरी पहले, जींद दूसरे और सिरसा की टीम तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed