फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Karnal grain market will be closed tomorrow, only paddy will be lifted

कल बंद रहेगी करनाल अनाज मंडी, सिर्फ धान का उठान होगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 02:45 AM IST
विज्ञापन
Karnal grain market will be closed tomorrow, only paddy will be lifted
करनाल। जिले की अनाज मंडियों में इस कदर धान पहुंच चुका है कि पैर रखने की भी जगह नहीं बची है। आलम यह हो गया कि करनाल अनाज आढ़ती एसोसिएशन को 12 अक्तूबर की शाम के बाद यानी 13 अक्तूबर को अनाज मंडी में धान की खरीद बंद करने का एलान करना पड़ा है। जिले की अनाज मंडियों में सोमवार को रिकॉर्ड 759330 क्विंटल धान की खरीद की गई। अब तक कुल खरीद 3402730 क्विंटल हो चुकी है। इसमें 1536030 क्विंटल की लिफ्टिंग भी की गई है। जिसमें सर्वाधिक लिफ्टिंग खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले खरीद एजेंसी ने की है। कुल मिलाकर अनाज मंडियों में अभी साठ फीसदी से अधिक खरीदा जा चुका धान भी पड़ा है। जिसकी खरीद अभी नहीं हुई है, ऐसा धान भी लाखों क्विंटल है।
विज्ञापन

जिले की अधिकांश अनाज मंडियां भर गई हैं। पिछले कुछ समय से मौसम ठीक रहने के परिणाम स्वरूप जबरदस्त तरीके से कटाई शुरू हुई है। यही कारण है कि बड़ी संख्या में किसान धान लेकर मंडियों में पहुंच गए हैं। जिसके कारण मंडियां फुल हो गई हैं। मंडी सचिव व्यवस्था को बनाए रखने में जुटे तो हैं लेकिन स्थिति संभल नहीं पा रही है।
विज्ञापन

करनाल नई पंचायत आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान रजनीश चौधरी ने बताया कि 13 अक्तूबर को करनाल अनाज मंडी में धान की खरीद बंद रहेगी। 12 अक्तूबर की शाम से कोई गेटपास जारी नहीं किया जाएगा। क्योंकि अनाज मंडी में जगह नहीं बची है। 13 अक्तूबर को धान का उठान करने के लिए राइस मिलर्स को समय दिया जाएगा, ताकि नए धान के लिए जगह बन सके। किसानों से अपील की गई है कि वह 12 अक्तूबर की शाम से 13 अक्तूबर तक धान लेकर मंडी में न आएं। 14 अक्तूबर की सुबह से मंडी फिर खुलेगी और धान की खरीद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

धान की आवक तेज, हर तरफ जाम ही जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा। मंडी में धान की आवक चरम पर है। भारी संख्या में ट्रैक्टर-ट्रालियां धान लेकर मंडी पहुंची रही है लेकिन गेट पास के लिए लगने वाली लंबी लाइनें सर्विस रोड पर जाम का बड़ा कारण बनी हुई है। जिससे न सिर्फ वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है बल्कि यात्रियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि पुलिस प्रशासन की तरफ से पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई हुई है। बावजूद इसके स्थिति नियंत्रण से बाहर हो जाती है। सर्विस रोड पर जाम लगा देख छोटे वाहन चालक शहर की मुख्य गलियों से निकलने का प्रयास करते है और वहां पर भी जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है।
सोमवार को मंडी के गेट पर लगी ट्रैक्टर-ट्रालियों की कतारों ने सर्विस रोड से गुजरने वाले वाहनों के चक्के थाम दिए। सबसे ज्यादा बुरी स्थिति रेलवे रोड चौक पर देखने को मिली। जहां पर अंडपास के नीचे से आने वाली ट्रैक्टर-ट्रालियों ने क्त्रसॅसिंग करने के लिए दूसरे वाहनों के रास्ते में बाधा खड़ी कर दी। रेलवे रोड चौक पर तीनों तरफ से जाम लग गया। पुलिसकर्मियों ने वाहनों को निकालने का भी प्रयास किया लेकिन स्थिति नियंत्रण से बाहर होती चली गई। मंडी से लेकर दिल्ली चुंगी तक वाहनों की लाइनें लगी रही। वहीं मंडी बस स्टैंड के सामने भी ट्रालियां खड़ी रही। जिसके कारण बस स्टैंड में आने वाली बसों को एंट्री करने में परेशानी हुई। शहरवासियों का कहना है कि व्यवस्थाओं के अभाव में सर्विस रोड पर प्रतिदिन जाम की स्थिति बन रही है। कई कई घंटे वाहन फंसे रहते है। मार्केट कमेटी के सचिव अशोक शर्मा का कहना है कि मंडी में धान की आवक में बहुत तेज हो गई है। भारी संख्या में ट्रैक्टर-ट्रालियां धान लेकर पहुंच रही है जिसकी वजह से जाम जैसी समस्याएं आती है।
मंडियों में जगह नहीं, एक दो दिन धान न कटवाएं किसान
संवाद न्यूज एजेंसी
तरावड़ी। धान खरीद को शुरू हुए आठ दिन बीत चुके हैं लेकिन अभी तक हालात नही सुधरे है। जब से धान आना शुरू हुआ है तभी से मंडी मे जाम की स्थिति जस की तस बनी हुई हैं। हजारों क्विंटल धान की आवक मंडी में हर रोज हो रही हैं। उठान न के बराबर है। सोमवार को शाम तक लगभग 2500 गेट पास कट चुके थे। जिस वजह से मंडी धान से अट गई। सबसे बडी समस्या उठान को लेकर बनी हुई हैं। आढ़तियों ने बताया की जो ट्रांसपोर्टर माल उठा रहा है। उसके पास पर्याप्त मात्रा में साधन नहीं है। ऊपर से धान सड़कों पर बिखरा पड़ा है। उन्हें समझ में नही आ रहा है कि अब वह धान को कहां उतरवाएं।
तरावड़ी अनाज मंडी के सचिव विवेक पंघाल ने बताया कि मंडी मे लगभग पचास हजार क्विंटल धान की आवक पिछले कई दिनों से हो रही है। जाम के हालात को देखते हुए रविवार को खरीद नहीं की गईं ताकि मंडी से माल का उठान हो सके। मगर आज फिर धान की आवक बंपर होने से फिर वहीं स्थिति पैदा हो गई है। उन्होनें किसानों से अपील की है कि वह एक दो दिन फसल को न कटवाएं। जिससे मंडी में से धान का उठान हो सके।
गेट पास नही काटने पर किसानों ने करनाल-यमुनानगर मार्ग किया जाम
इंद्री। अनाज मंडी इंद्री के कर्मचारियों द्वारा धान के गेट पास नही काटे जाने से नाराज किसानों ने करनाल-यमुनानगर मार्ग पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। जिसके कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सचिन अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और किसानों को शांत कर जाम खुलवाया।

बता दें कि मंडी में धान उठान को लेकर शनिवार रात से सोमवार रात 8 बजे तक अनाज मंडी में किसानों के फसल लाने पर पाबंदी लगाई गई थी। परं सुबह से ही सैकड़ों किसान धान लेकर मंडी में पहुंचने शुरू हो गए। पूर्व घोषित अनुसार रात्रि 8 बजे के बाद ही किसान मंडी में फसल लेकर एंट्री कर सकते थे लेकिन किसानों ने गेट पास नही काटे जाने पर आक्रोशित हो गए और करनाल यमुनानगर मार्ग पर जमा लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed