फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Karnal, Deputy Commissioner, Kidnap

डीसी ने मांगा बच्चा खोजने के लिए चार दिन का समय

Tue, 04 Mar 2014 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/करनाल
अमर उजाला ब्यूरो/करनाल Updated Tue, 04 Mar 2014 12:16 AM IST
विज्ञापन
Karnal, Deputy Commissioner, Kidnap
शहर की एसपी कालोनी से एक महीना पहले लापता ढाई साल के बच्चे कृष्णा को खोजने के लिए डीसी और डीएसपी ने चार दिन का समय मांग कर परिजनों को वापस लौटाया।
विज्ञापन


बच्चा नहीं मिलने से परेशान बच्चे के माता-पिता ने अपनी चार लड़कियां डीसी को सौंप दीं, लेकिन उपायुक्त ने पूरा मामला संभालते परिजनों को चार दिन का समय देने पर राजी किया।

परिजनों ने धमकी देते कहा कि चार दिन में कुछ नहीं हुआ तो वे फिर जिला सचिवालय पर धरना देंगे। शहर की कई सामाजिक संस्थाएं भी बच्चे के परिवार के पक्ष में उतर आई हैं।
विज्ञापन


इससे पहले दिए अल्टीमेटम के मुताबिक सोमवार को लापता बच्चे कृष्णा के पिता शिवा और उसकी मां रेखा के साथ उनके पड़ोस के लोगों समेत कई रिश्तेदारों ने जिला सचिवालय परिसर में धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन लोगों के धरने पर बैठने से प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। सेक्टर-13 पुलिस चौकी इंचार्ज ने पीड़ित परिवार को जिला सचिवालय से बाहर जाकर धरना देने के लिए कहा, लेकिन इसी दौरान डीएसपी मुख्यालय जोगिंद्र राठी मौके पर पहुंचे तो बच्चे के माता-पिता ने डीएसपी के पैरों में गिरकर बच्चा दिलाने का आग्रह किया।

डीएसपी भी भावुक हुए बिना नहीं रह सके और बच्चे के माता-पिता को वहीं धरने पर बैठे रहने की बात कही। डीएसपी ने कहा कि उनके नोटिस में मामला नहीं था। वह बाहर गए हुए थे। अब उनके नोटिस में मामला आया है। वह इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं। उन्हें बच्चे को तलाशने के लिए एक सप्ताह का समय चाहिए।

इसके बाद पीड़ित परिवार के लोग जिला सचिवालय की पहली मंजिल पर उपायुक्त के कार्यालय में जा पहुंचे। परिवार के लोगों ने उपायुक्त के सामने अपनी चारों लड़कियों को सौंप दिया।

बच्चियों को सौंपने के साथ ही उपायुक्त ने पीड़ित परिवार के लोगों से बच्चियों को उन्हें सौंपने का कारण जाना और कहा कि भले ही वह बच्चियों को छोड़ जाए। वह उन्हें अनाथालय भिजवा देंगे, लेकिन उन्हें भी इस मामले की जानकारी नहीं थी।

अब जानकारी हुई है। उन्हें दो चार दिन का समय चाहिए। इसी दौरान उनके पास डीएसपी जोगिंद्र राठी भी पहुंच गए। डीसी से चार दिन के भीतर कार्रवाई होने का सकारात्मक आश्वासन मिलने के बाद परिजन वापस लौट गए।


ये संस्थाएं परिवार के पक्ष में उतरीं
बच्चा लापता होने के कारण परेशान माता-पिता का दर्द महसूस करते शहर की राष्ट्रीय आर्य निर्मात्री सभा, जन कल्याण युवा मंच, होल सेल क्लाथ मर्चेंट एसोसिएशन, करनाल रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन समेत कई संस्थाओं के पदाधिकारियों ने बच्चे के माता-पिता को हौंसला देते कहा कि वे लोग उनके साथ हैं। वे लोग भी प्रशासन और पुलिस की ढीली कार्रवाई के खिलाफ विरोध करेंगे।   

आरोपियों ने लाई डिटेक्टर टेस्ट पर सहमति दी
ढाई साल के कृष्णा की बरामदगी की उम्मीद दिखने लगी है। सोमवार को बच्चे के लापता होने के मामले में पांच आरोपियों ने अदालत के सामने लाई डिटेक्टर टेस्ट की सहमति जताई है।


इसके बाद मामले की जांच के आगे बढ़ने का रास्ता और खुल गया है। एक फरवरी से एसपी कालोनी निवासी रिक्शा चालक शिवा का ढाई साल का बेटा कृष्णा लापता है।

शिवा की शिकायत पर उसके पड़ोस में रहने वाले पांच लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में सीआइए वन आरोपियों से पूछताछ कर रही थी।

सीआईए वन के इंस्पेक्टर कुलभूषण ने आरोपियों में शामिल हरीओम शर्मा, लक्ष्मी, महेंद्र भाटिया, पूनम व सरोज को अदालत में पेश किया।

डीएसपी मुख्यालय जोगिंद्र राठी के अनुसार सोमवार को पांचों आरोपियों ने लाई डिटेक्टर टेस्ट कराने पर अदालत में सहमति दे दी है। पुलिस पांचों आरोपियों का टेस्ट कराने के लिए आगामी प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed