{"_id":"60ce57788ebc3e356970f0fa","slug":"karnal-crime-karnal-news-fallow-up-karnal-news-knl73747757","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूर को पेड़ पर उल्टा लटकाकर पीटने वालों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूर को पेड़ पर उल्टा लटकाकर पीटने वालों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरौंडा। गांव गढ़ीभरल में बीते रोज एक मजदूर को चोरी के आरोप में पेड़ पर रस्सी से उल्टा लटकाकर यातनाएं देने के आरोप शनिवार को पुलिस ने चार लोगों को नामजद करते हुए अपहरण और हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है, जिसमें से दो आरोपी गिरफ्तार किये गये। आरोप है कि पीड़ित की न सिर्फ डंडों से पिटाई की गई, बल्कि कई बार पानी में भी डुबोया गया। जब तक भाई मौके पर पहुंचा तब तक वह अधमरा हो चुका था। भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित को पेड़ से उतारा और अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित के भाई तैयाब निवासी राणा माजरा ने बताया कि उसका भाई इकबाल आरोपी नवाब के खेतों में मजदूरी पर जाता था। शुक्रवार सुबह 6 बजे आरोपी नवाब और राजू निवासी राणा माजरा उसके भाई इकबाल को बाइक पर बैठाकर अपने खेतों में ले गये, जो गढ़ी भरल के क्षेत्र में है। वहां आरोपी नवाब और उसके भाई इकराम के अलावा आरिफ तथा राजू ने ट्रैक्टर से लिफ्ट चोरी का आरोप लगाते हुए इकबाल की पिटाई शुरू कर दी।
इकबाल को रस्सी के सहारे पेड़ से उल्टा लटका दिया गया और डंडों से मारपीट की गई। यही नहीं कई बार उसके मुंह को पानी में भी डुबोया गया, जिससे वह अधमरा हो गया। सूचना मिलने पर वह उसे ढूंढते हुए गढीभरल के खेतों में पहुंचा, जहां इकबाल की हालत देखकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद वहां पहुंची पुलिस ने इकबाल को पेड़ से उतारा और कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया। शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस ने शनिवार को आरोपी नवाब और राजू को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। दूसरी ओर पुलिस की पूछताछ में आरोपियों को कहना है कि मजदूर इकबाल ने उनके ट्रैक्टर की लिफ्ट चोरी की है। इसी कारण उन्होंने उसके साथ मारपीट की है, जबकि पुलिस का कहना है कि आरोपियों पर पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
गढ़ीभरल में किसान इकबाल को पेड़ से उल्टा लटकाकर यातनाएं देने के मामले में चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिनमें से नवाब और राजू को गिरफ्तार कर लिया गया है। रविवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा और रिमांड हासिल किया जाएगा। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के भी प्रयास तेज कर दिए हैं।
-मोहन लाल, थाना प्रभारी घरौंडा।