फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Karnal Bar Association: Only 11 advocates have secured the presidency for a second term in 66 years.

करनाल बार एसोसिएशन : 66 वर्षों में केवल 11 अधिवक्ताओं को ही मिली दोबारा प्रधानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Karnal Bar Association: Only 11 advocates have secured the presidency for a second term in 66 years.
गगन तलवार
विज्ञापन

करनाल। जिला बार एसोसिएशन करनाल के 66 वर्षों के इतिहास में अब तक केवल 11 अधिवक्ता ही ऐसे रहे हैं, जिन्हें एक से अधिक बार अध्यक्ष बनने का अवसर मिला है। बार के रिकॉर्ड के अनुसार 1960 से अब तक वरिष्ठ अधिवक्ता वीएस पहल सबसे अधिक चार बार अध्यक्ष बने हैं, जबकि विजय सिंह, बीएस राठौर, निर्मल सिंह और केपीएस भाटिया तीन-तीन बार अध्यक्ष पद संभाल चुके हैं। वर्तमान में कनवदीप सिंह बार के 53वें प्रधान हैं।
बार एसोसिएशन के ऑनर बोर्ड पर दर्ज रिकॉर्ड के मुताबिक, 1960 में लाला लच्छूमल पहले प्रधान बने थे। इसके बाद 1983 में अमरजीत सिंह अध्यक्ष बने और 1984 में उन्हें दोबारा मौका मिला। 1986 में विजय सिंह ने अध्यक्ष पद संभाला और लगातार तीन कार्यकाल तक संगठन का नेतृत्व किया।
विज्ञापन

1989 से 1991 तक बीएस राठौर अध्यक्ष रहे, जबकि 1992 और 93 में जागीर सिंह और 1994 से 1996 तक जेबीएस चौहान ने बार की कमान संभाली। 1998 और 2000 में एसएल छाबड़ा अध्यक्ष बने। वहीं 2022 और 2023 में संदीप चौधरी स्टौंडी ने अध्यक्ष पद संभाला। 2025 में सुरजीत मढ़ान निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


2004 में पहली बार अध्यक्ष बने थे पहल
सबसे अधिक बार अध्यक्ष रहने वाले वीएस पहल पहली बार 2004 में अध्यक्ष बने, इसके बाद 2006, 2009 और 2021 में भी उन्हें बार ने नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी। इसी तरह केपीएस भाटिया 2010, 2019 और 2020 में अध्यक्ष रहे। निर्मल सिंह स्टौंडी 2016, 2017 और 2018 में लगातार तीन बार प्रधान बने।


वकील बोले, विश्वास ही तय करता है नेतृत्व
वकीलों के अनुसार, करनाल बार एसोसिएशन की परंपरा रही है कि वरिष्ठता, अनुभव और अधिवक्ताओं का विश्वास ही नेतृत्व तय करता है। यही कारण है कि कुछ चुनिंदा अधिवक्ताओं पर बार-बार भरोसा जताया गया और वे संगठन का नेतृत्व दोबारा संभाल सके। इस बार के चुनाव में कनवदीप सिंह भी महज चार वोट से ही जीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed