{"_id":"286f00fd4190b1e05ad0352b2c4cab3c","slug":"karnal-arrest-eighteen-house-janakpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान गिराने वाले 18 युवक काबू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान गिराने वाले 18 युवक काबू
अमर उजाला, करनाल
Updated Sat, 04 Jan 2014 04:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की जनकपुरी कालोनी में वीरवार शाम उत्पात मचाकर लोगों के मकान गिराने वाले डेढ़ दर्जन युवकों को सदर बाजार पुलिस ने देर रात हांसी रोड से दो जीप समेत काबू कर लिया।
पुलिस ने पीड़िता सत्या देवी की शिकायत पर आत्माराम समेत सभी हमलावरों के खिलाफ दर्ज करने के बाद उन्हें सीजेएम अमित गर्ग की कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
वीरवार देर शाम जनकपुरी कॉलोनी में हथियारबंद युवकों ने दस निर्माणाधीन मकान गिरा दिए थे। इस पर लोग पार्षद विनोद तितोरिया की अगुवाई में एसपी शशांक आनंद के निवास पर शिकायत करने पहुंचे थे।
विज्ञापन
पुलिस कप्तान के आदेश पर सदर बाजार पुलिस ने आत्माराम गिरी समेत डेढ़ दर्जन दबंगों को हांसी रोड भगवाड़िया गैस एजेंसी के पास से सूमो और स्कॉर्पियो समेत काबू कर लिया। ये लोग उस दौरान आगे की रणनीति तैयार कर रहे थे।
सदर बाजार पुलिस चौकी प्रभारी श्रीपाल ने बताया कि पुलिस ने 18 हमलावरों से सूमो और स्कॉर्पियों बरामद करने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। काबू किए गए ज्यादातर आरोपी कैथल के हैं।