फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Karnal: A fire broke out at Amani Banquet Hall

Karnal: झंझाड़ी गांव के पास अमानी बैंक्वेट हॉल में लगी आग, किचन और टिन शेड जलकर राख; एसी फटने से हुए धमाके

Sun, 15 Mar 2026 12:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, करनाल
अमर उजाला नेटवर्क, करनाल Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 15 Mar 2026 12:24 AM IST
सार

आग लगने से फार्म के दोनों हॉल, किचन और टिन शेड सहित अन्य सारा सामान जलकर राख हो गया।  शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अंदेशा जताया जा रहा है।

विज्ञापन
Karnal: A fire broke out at Amani Banquet Hall
दमकल विभाग की दस गाडियों ने साढ़े तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाल में शनिवार देर रात को अचानक आग लग गई। आग लगने से फार्म के दोनों हॉल, किचन और टिन शेड सहित अन्य सारा सामान जलकर राख हो गया।  शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अंदेशा जताया जा रहा है। सूचना पर दमकल विभाग की दस गाडियों ने साढ़े तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बैँक्वेट मालिक ने दमकल विभाग की गाड़ियों को सूचना देने के करीब आधा घंटा बाद पहुंचने के आरोप लगाए हैं। 

विज्ञापन


अमानी फार्म में रात को करीब साढ़े आठ बजे अचानक आग लग गई। मालिक सुशील जैन और आयुष जैन ने दमकल विभाग को सूचित किया। मालिक का आरोप है कि सूचना के आधा घंटा बाद विभाग की दो गाड़ियां पहुंची हैं। पहले आग अगली तरफ थी, लेकिन कम समय में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पिछली तरफ भी फैल गई। 
विज्ञापन


आग लगने से फार्म के दोनों हॉल, किचन और टीन शेड़ पूरी तरह से जल गया। वहीं टिन शेड आग लगने से नीचे गिर गया। गनीमत रही कि जिस दौरान आग लगी उस दौरान फार्म में न तो कोई कार्यक्रम था और न ही कोई व्यक्ति मौजूद था, नहीं तो जानी नुकसान हो सकता था। फार्म मालिक का आरोप है कि गाड़ी सूचना के तुंरत बाद पहुंच जाती तो आग से होने वाले नुकसान को काफी हद तक बचाया जा सकता था। कपड़े और सिंथेटिक के पर्दे लगे होने के कारण भयंकर आग फैली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसी और शीशों के टूटने से हुए धमाके, दूर तक सुनी आवाज
फार्म में आग लगने के बाद हॉल में लगे हुए एसी धमाके के साथ फटे। इसके अलावा कांच के शीशे टूटने के धमाकों की आवाज भी रात को दूर तक सुनाई दी। धमाके सुनकर झंझाड़ी गांव सहित आसपास से काफी संख्या में लोग पहुंच गए।
लोगों ने भी फार्म के अंदर पाइप के माध्यम से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन सवा 12 बजे तक आग पर काबू पाया जा सका था।

फायर ब्रिगेड़ से पहले पहुंची डायल 112 की टीम
वहीं आग की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड़ की गाड़ी से पहले पुलिस की डायल 112 की गाड़ी और सदर थाना टीम पहुंच गई थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर लोगों को फार्म से दूर रोककर रखा। वहीं इसके बाद पहुंची फायर ब्रिगेड़ की गाडियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।


सदर थाना प्रभारी तरसेम ने बताया कि पुलिस समय से पहुंच गई थी। शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। अभी तक शॉट सर्किट ही आग लगने की वजह सामने आई है। जिला उप दमकल अधिकारी रणदीप का कहना है कि सूचना मिलते ही टीम दमकल ऑफिस से रवाना हो गई थी, केवल पहुंचने में ही समय लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed