फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Karnagri will get the gift of international level cricket stadium

कर्णनगरी को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट स्टेडियम की सौगात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
Karnagri will get the gift of international level cricket stadium
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। कर्ण नगरी में गांव दाहा के पास अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम बनेगा। गांव में 13 एकड़ जमीन पर आईसीसी और बीसीसीआई के मानकों के हिसाब से स्टेडियम बनेगा। जनवरी माह में इसके लिए टेंडर लगेगा और अगले दो साल में स्टेडियम तैयार होने की उम्मीद है। नेशनल हाईवे के नजदीक होने के कारण स्टेडियम में बाहर से आने वाले लोगों के लिए पहुंचना आसान होगा।
मंगलवार को स्मार्ट सिटी के कार्यालय में हुई बैठक में उपायुक्त एवं स्मार्ट सिटी के सीईओ निशांत कुमार यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रोजेक्ट को लेकर मोहाली या किसी अन्य अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम का भ्रमण कर लें। ताकि उनसे बेहतर स्टेडियम तैयार हो सके। इस स्टेडियम के चार गेट होंगे, दो वीआईपी गेट एवं आपातकालीन गेट और दो गेट दर्शकों के लिए होंगे।
विज्ञापन

बैठक में मीरा घाटी स्थित सद्भावना स्थल पर ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज लगाने, फूसगढ़ में बहुउद्देशीय हाल बनाने, उत्तम नगर में खेल परिसर व लाइब्रेरी बनाने जैसे प्रोजेक्ट पर चर्चा हुई। बैठक में केएससीएल के जीएम रमेश मढान, डीजीएम योगेश शर्मा, देवेन्द्र नरवाल और पीएमसी प्रवीण झा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे पहले राम नगर में शुरू होगी नाइट मार्केट
सेक्टर-12 के बाद अब सबसे पहलेराम नगर में नाइट मार्केट शुरू होगी। बैठक में उपायुक्त ने स्पोर्ट इंजीनियर मोहन कुमार को इसके लिए जगह देखने के निर्देश दिए। साथ ही फास्ट फूड व अन्य व्यंजनों के अच्छी क्वालिटी के वेंडरों से भी संपर्क किया जाएगा।

सरदार मिल्खा सिंह स्टेडियम में बनेगा सामुदायिक केंद्र
हांसी रोड के पास गप्पू वाला बाग स्थल को स्टेडियम के रूप में विकसित किया गया है। सरदार मिल्खा सिंह स्टेडियम प्रोजेक्ट के पहले चरण के सभी कार्य पूरे हो चुके हैं। अब दूसरे चरण में यहां सामुदायिक केंद्र बनाया जाएगा ताकि क्षेत्र के लोगों को अपने कार्यक्रम करने की सुविधा मिले। नए साल में काम शुरू होगा। सामुदायिक केंद्र में ई-लाइब्रेरी, बहुउद्देशीय हाल, योग डेक, पार्किंग और शौचालय जैसी सभी सुविधाएं दी जाएंगी।
बैठक में इन पर भी हुई चर्चा
- हांसी रोड स्थित घोघड़ीपुर पुल के साथ से शुरू होकर नमस्ते चौक तक जाने वाली सड़क के सुदृढ़ीकरण के प्रोजेक्ट का टेंडर 23 दिसंबर को खुलेगा।
- कैलाश गांव में बनने वाले हॉकी स्टेडियम पर करीब 11 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसी सप्ताह में इसका फाइनल एस्टीमेट तय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed