फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Karnagri got 12 projects worth 509 crores

कर्णनगरी को मिली 509 करोड़ की 12 परियोजनाओं की सौगात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Karnagri got 12 projects worth 509 crores
लीड समाचार ...फोटो समाचार
विज्ञापन

कर्णनगरी को मिली 509 करोड़ की 12 परियोजनाओं की सौगात
- सात मार्गों के चौड़ीकरण की थी घोषणा, चार का लोकार्पण, तीन पर चल रहा काम
- दूसरे दिन सीएम ने कैथल और इंद्री राजमार्ग और ऑक्सीजन प्लांट का किया लोकार्पण
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों 12 परियोजनाओं के लोकार्पण से कुल 509 करोड़ रुपये की सौगत दी। मंगलवार को दूसरे दिन उन्होंने केंद्रीय विद्यालय के सामने आयोजित कार्यक्रम से 225.28 करोड़ रुपये से बनें करनाल-कैथल और करनाल-इंद्री राजमार्ग का लोकार्पण किया। यहीं से ही उन्होंने कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में 50 लाख रुपये की लागत से बने ऑक्सीजन प्लांट का भी उद्घाटन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने करनाल में प्रवेश के सात मार्गों के चौड़ीकरण की घोषणा की थी। इनमें से अब तक चार मार्गों को फोरलेन करके समर्पित किया जा चुका है। जबकि तीन मार्गों पर तेजी से काम चल रहा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में 950 करोड़ रुपये की लागत से 12 नए बाईपास बनवाए जा रहे हैं। करनाल-इंद्री-लाडवा रोड और करनाल-कैथल रोड के फोर लेन होने से यात्रा सुगम होगी और इससे हादसे भी कम होंगे। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन प्लांट के निर्माण में एब्रो इंडिया का सहयोग रहा है।
विज्ञापन

सीएम ने जल्द ही करनाल के रिंग रोड की सौगात मिलने का आश्वासन दिया। इसके लिए पश्चिमी बाईपास का एक फेज रहता है, इसी तरह पूर्वी बाईपास के लिए भी काम शुरू होने वाला है। इस अवसर पर घरौंडा के विधायक हरविंद्र कल्याण, भाजपा जिलाध्यक्ष योगेन्द्र राणा, मेयर रेनू बाला गुप्ता, मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला, उपायुक्त निशांत कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया, एब्रो इंडिया के प्रबंध निदेशक पीटर वॉकर, उनकी बेटी क्लॉय व मुख्य मानव संसाधन अधिकारी यश केहरवाला, पूर्व विधायक बख्शीश सिंह विर्क और भगवानदास कबीरपंथी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
सड़क बनने से इंद्री का होगा विकास : विधायक
इंद्री के विधायक रामकुमार कश्यप ने करनाल-इंद्री-लाडवा रोड के फोरलेन होने पर मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश के विकास में सड़कों का अहम योगदान है। हमारे क्षेत्र में भी इससे विकास की रफ्तार बढ़ेगी। वाहनों का ईंधन बचेगा और सड़क हादसों में भी कमी आएगी।
---
नीलोखेड़ी के विधायक ने 30 मांगे रखी
नीलोखेड़ी के विधायक धर्मपाल गोंदर ने कहा कि मुख्यमंत्री का उनके विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों के लिए आभार जताया। उन्होंने 30 मांगों का पत्र भी सीएम को सौंपा। कार्यक्रम में ग्रामीण सड़कों की चौड़ा करने की मांग भी उन्होंने उठाई थी।

---
फोटो समाचार
20 मेधावी छात्राओं को 21-21 हजार रुपये से किया सम्मानित
कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से राजकीय स्कूलों की कक्षा 10वीं की मेधावी छात्राओं को भी कल्पना चावला अवार्ड से सम्मानित किया गया। एब्रो इंडिया की तरफ दिए गए अवार्ड में सीएम मनोहर लाल ने छात्राओं को 21-21 हजार रुपये के चेक भी सौंपे। छात्राओं को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी। एब्रो के मानव संसाधन अधिकारी यश केहरवाला ने बताया कि प्रतिष्ठान की ओर से पिछले पांच सालों से यह अवार्ड दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed