फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   karan market will open according to od even

भीड़ से मिली सीख : अब ओड-इवन नंबर के हिसाब से खुलेगी कर्ण मार्केट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
karan market will open according to od even
लॉकडाउन 3.0 में लोगों को कुछ ढील दी गई थी, ताकि वे जरूरतों को पूरा कर सकें। लेकिन सोमवार को पहले ही दिन बाजारों में भीड़ उमड़ पड़ी। इससे सीख लेते हुए प्रशासन ने अभी ढील तो बरकरार रखी है, लेकिन कर्ण गेट की दुकानें खुलने को लेकर अब ऑड-इवन फार्मूला लागू कर दिया है। मंगलवार से ऑड-इवन नंबर के अनुसार दुकाने खोलने के आदेश दिए गए हैं। इसके तहत जिन दुकानों पर एक नंबर लिखा है, वह 5 मई को खुलेगी और जिन पर 2 नंबर लिखा है, वह दुकानें 6 मई को खुलेंगी। आगे भी तिथिवार ये क्रम चलता रहेगा। इसके लिए मार्केट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से भी बातचीत कर ली गई है। उपायुक्त निशांत यादव ने सभी दुकानदारों को निर्देश दिए कि वह निर्धारित नियम के अनुसार ही अपनी दुकानें खोलें, यदि कोई दुकानदार नियमों का पालन नहीं करेगा, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि कोरोना संक्रमण का जिले में प्रभाव आता है तो आम लोगों को दी गई सुविधा को तुरंत प्रभाव से वापस ले लिया जाएगा, यह हम सभी को स्वयं देखना है और लॉक डाउन का पालन करना है तथा अपने आस-पास करवाना भी है। कोई भी नागरिक अनावश्यक घूमने के लिए घर से बाहर ना निकले। लॉक डाउन में यह सुविधा केवल जरूरत के अनुसार दी गई है ताकि आम आदमी की दिनचर्या प्रभावित ना हो सके। सायं 7 बजे से सुबह 7 बजे तक जिले में कर्फ्यू जैसी स्थिति रहेगी। बाजार सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुले रहेंगे, इसके बाद कोई दुकान खुली मिलती है तो उस दुकान को सील किया जाएगा और जो अनावश्यक शहर में प्रतिबंध समय में घूमते मिले, उनके खिलाफ भी धारा 188 के तहत कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन

शाम को शहर के पंप होंगे बंद, हाईवे के खुले रहेंगे
उपायुक्त ने सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार में पेट्रोल पंप एसोसिएशन के प्रतिनिधि से बातचीत में कहा कि हमारा पहला उद्देश्य करनाल जिले को कोरोना से बचाना है। यदि कहीं पर किसी संस्थान द्वारा थोड़ी सी लापरवाही होती है और जिले में कोरोना संक्रमण का प्रभाव दिखाई देता है तो जिला प्रशासन की ओर से किसी भी संस्थान को तुरंत बंद करने में कोई दिक्कत नहीं होगी। उन्होंने पेट्रोल पम्प के प्रतिनिधियों से कहा कि वे कस्बे, गांव व शहर में सायं 7 बजे से सुबह 7 बजे तक पेट्रोल पम्प बंद रखें तथा जीटी रोड के पेट्रोल पम्प पूरा समय खुले रहेंगे। यदि कोई कर्मचारी बीमार है तो उसको तुरंत अस्पताल में दाखिल करें, जब कोई गाड़ी पेट्रोल पम्प पर तेल लेने के लिए आए तो पेट्रोल पम्प पर यह निर्देश लिखें कि उपभोक्ता को अपनी बारी का इंतजार गाड़ी में बैठकर ही करना होगा, वह गाड़ी से नीचे ना उतरे। लॉक डाउन का दृढ़ता से पालन हो, किसी प्रकार की लापरवाही ना हो। बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष रामकुमार कल्याण, जोगिन्द्र चौहान सहित प्रतिनिधि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिक्रमण किया तो दुकान सील, सामान होगा जब्त
डीसी ने व्यापार मंडल करनाल इकाई से कहा कि बाजार में किसी भी दुकान के आगे अतिक्रमण नहीं होना चाहिए, अगर अतिक्रमण पाया गया तो संबंधित दुकानदार की दुकान को सील किया जाएगा और बाहर रखा हुआ सामान जब्त किया जाएगा। इस पर व्यापार मंडल ने सहमति भी दी। उन्होंने कहा कि सभी दुकानदारों को अपनी दुकानों को सैनिटाइज करवाना होगा तथा दुकान पर काम कर रहे हेल्पर को मास्क लगवाना सुनिश्चित करें। दुकान में ज्यादा कर्मचारी नहीं होने चाहिए और अगर कोई कर्मचारी 65 वर्ष से ऊपर है तो उसे रेस्ट दिया जाए। उन्होंने बताया कि प्रात: 8 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक किसी भी व्यक्ति को पास लेने की जरूरत नहीं है। इस अवसर पर एसडीएम करनाल नरेन्द्र पाल मलिक, करनाल व्यापार मंडल के प्रधान कृष्ण लाल तनेजा, हरियाणा व्यापार मंडल के उप-प्रधान महेश भाटिया, महासचिव प्रमोद गुप्ता, रमेश मिड्डा, नीरज उप्पल, रवि चानना, अश्विनी स्वामी, अमित खुराना, पीएस हांडा सहित व्यापार मंडल के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

करनाल विधायक एवं मुख्यमंत्री को स्थिति रिव्यू करने की आवश्यकता : राठी
आम आदमी पार्टी के मीडिया प्रभारी महेंद्र राठी का कहना है कि शहर में दो नये कोरोना पॉजिटिव का मिलना इस बात की पुष्टि करता है कि नियमों में ढील देना जल्दबाजी में लिया गया फैसला है। लॉक डाउन 3 के प्रथम दिवस पर केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार के निर्देश पर प्रशासन द्वारा छूट दिए जाने से शहर के लोग वाहनों को लेकर सड़कों पर उमड़ पड़े हैं। लोगों को अभी इतनी ढील दी जानी उचित नहीं है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज भी इस सम्बंध में कह चुके हैं कि छूट देने के संबंध में उनसे पूछा नहीं गया है। करनाल के विधायक एवं मुख्यमंत्री मनोहर लाल को स्थिति को रिव्यू करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed