{"_id":"65f7699cb23a358d360d6f14","slug":"kanika-of-kva-dav-women-college-tops-in-speech-competition-karnal-news-c-18-knl1008-349452-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: भाषण प्रतियोगिता केवीए डीएवी महिला कालेज की कनिका अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: भाषण प्रतियोगिता केवीए डीएवी महिला कालेज की कनिका अव्वल
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। अग्रकुल सेवा संस्था के तत्वावधान में गुरुनानक खालसा कॉलेज में आयोजित राज्य स्तरीय अंतर महाविद्यालय भाषण प्रतियोगिता में केवीए डीएवी महिला काॅलेज करनाल की कनिका ने पहला स्थान प्राप्त किया। इसमें प्रतिभागियों ने महाराजा अग्रसेन के जीवन विषय पर भाषण दिए।
संस्था के प्रधान डाॅ. एसके गोयल की अध्यक्षता में आयोजित प्रतियोगिता में समाजसेवी प्रवीण गर्ग ने विशेष रूप से शिरकत की। मंच संचालन सुषमा गोयल ने किया। प्रवीण गर्ग व राजेश सिंगला ने महाराजा अग्रसेन के दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रवीण मित्तल, नवदीप मित्तल, नीरज गर्ग, राजेश सिंगला, रामप्रताप मित्तल, आशीष मित्तल, गणेश गर्ग, विनोद गुप्ता, अशोक गुप्ता, अमित सिंगला, मोहिंद्र गर्ग, एमपी गुप्ता, शिव गुप्ता, सुभाष बंसल, रोशनलाल बंसल व विजय गर्ग मौजूद रहे।
गुरु नानक खालसा काॅलेज करनाल की महक प्रीत कौर द्वितीय व पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय करनाल के नितिन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एसडी कॉलेज अंबाला कैंट की अलविश, एसडी काॅलेज अंबाला कैंट की रिचा व आर्य पीजी काॅलेज पानीपत की दिव्या को सांत्वना पुरस्कार मिला। विजेता प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार व स्मृति चिह्न भेंट किए गए। निर्णायक मंडल में हेमराज मित्तल, राजेंद्र बंसल व गौतम जैन शामिल रहे।