फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Kajal of Sonipat won the Gurj wrestling match in 40 seconds.

Karnal News: सोनीपत की काजल ने 40 सेकंड में जीती गुर्ज की कुश्ती

Sun, 23 Nov 2025 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 23 Nov 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Kajal of Sonipat won the Gurj wrestling match in 40 seconds.
​खिलाड़ी काजल
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। श्री जगदंबा देवी पंखा दंगल कमेटी की ओर से रामलीला मैदान में आयोजित तीन दिवसीय दंगल में शनिवार को महिलाओं की गुर्ज की कुश्तियां हुईं। फाइनल मुकाबला सोनीपत की पहलवान काजल और कर्ण स्टेडियम करनाल की पहलवान वंशिका के बीच हुआ। 40 सेकंड में ही काजल ने वंशिका को चित करते हुए गुर्ज जीत लिया।
दंगल कमेटी की ओर से पहलवान काजल को गुर्ज और 14 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। दूसरे स्थान पर रहने वाली पहलवान वंशिका को एक स्मृति चिन्ह और सात हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। इससे पहले सेमिफाइनल मुकाबले हुए। कर्ण स्टेडियम की पहलवान वंशिका ने मुजफ्फरपुर की पहलवान कनीषा को केवल एक मिनट 20 सेकेंड में हरा दिया। दूसरी कुश्ती सोनीपत की पहलवान काजल और सीता माई करनाल की पहलवान लक्षिता के बीच हुई। कांटे का मुकाबला हुआ। हालांकि काजल ने एक मिनट 12 सेकेंड में लक्षिता को चित कर दिया।
विज्ञापन

प्रधान रामधन कांबोज ने कहा कि हरियाणा के साथ-साथ पंजाब, राजस्थान, और उत्तर प्रदेश के पहलवान दंगल में अपना दमखम दिखा रहे हैं। महिला पहलवान भी इस प्रतियोगिता में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं। वरिष्ठ उपप्रधान पालाराम पहलवान ने कहा कि दशकों से दंगल का आयोजन देश के सभी राज्यों में किया जा रहा है। श्री जगदंबा देवी पंखा दंगल कमेटी का प्रत्येक सदस्य समर्पित होकर हर वर्ष इस आयोजन में अपनी भूमिका अदा करता है। इस अवसर राजिंद्र नंबरदार, विनोद कांबोज, फूल सिंह, रिंकल चौधरी, गोपीनाथ शर्मा, कर्णवीर आर्य, कृष्ण डाबरा, बालकिशन शर्मा, राहुल ठक्कर, साहिल अग्रवाल, आशीष शर्मा और सतीश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्व कुश्ती में जीत चुकीं स्वर्ण पदक

सोनीपत की पहलवान काजल ने बुल्गारिया के समोकोव में अगस्त 2025 में आयोजित अंडर-20 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने 72 किलो भार वर्ग के फाइनल में चीन की लियू युकी को 8-6 से हराया था। यह उनका लगातार दूसरा विश्व चैंपियनशिप स्वर्ण पदक था। वर्ष 2024 में अंडर-17 वर्ग में चैंपियन बनी थीं।



इन्होंने भी दिखाया दमखम

दंगल में अनोखी गन्नौर ने वासवी, सलोनी बड़ौता ने अंतिम गन्नौर, हन्नी गन्नौर ने आरवी, मन्नू ने कनिका को हराया। राधिका गन्नौर ने वंशिका, सौरभ मंगलौरा ने देविका गन्नौर, सागर मंगलोरा ने वीरेन, अमित ने अमृत, अनमोल मंगलोरा ने कुनाल रांवर, कर्तव्य ने सुमित उचाना, विनय मंगलोरा ने लक्षित करनाल, सुहेल मंगलोरा ने आशू बापौली, सावेत जलालाबाद ने शुभम करनाल, प्रिंस ने पीयूष मंगलौरा, सागर दिल्ली ने रजत संघोई, अभिषेक जलाला ने रचित, गयूर बापौली ने आदित्य मिर्चपुर को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed