फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   kaithal sp will investigate gang rape

कैथल एसपी के नेतृत्व में एसआईटी को एक महीने में जांच पूरी करने का जिम्मा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 02:54 AM IST
विज्ञापन
kaithal sp will investigate gang rape
सामूहिक दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के प्रकरण में आईजी भारती अरोड़ा ने अब जांच का जिम्मा कैथल जिले को सौंपा है। कैथल एसपी शशांक कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन करके एक महीने में जांच को पूरा किया जाना है। इससे पहले मामले में एसपी करनाल सुरेंद्र भौरिया ने जांच दूसरे जिले की पुलिस से कराने की सिफारिश की थी। आईजी के सामने करनाल के अलावा पानीपत और कैथल पुलिस का विकल्प था।
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के हाईप्रोफाइल मामले में दो दिन पहले महिला ने दो आडियो जारी किये थे, जिसमें विधायक धर्मपाल गोंदर के बेटे शिव गोंदर और महिला के बीच बातचीत की रिकार्डिंग थी। ऑडियो में विधायक के बेटे शिव गोंदर यह कह रहे थे कि मामले में पुलिस को 25-30 लाख रुपये पहुंच गये हैं, वहीं आरोपी तहसीलदार राजबख्श के ऊपर तक सीधे संबंध हैं। आडियो सुर्खियों में आने के बाद करनाल पुलिस पर लगातार सवाल उठ रहे थे, जिसके बाद एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने आईजी को पत्र लिखकर प्रकरण की जांच अन्यत्र कराने की सिफारिश की थी।
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला
सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी अजय भाटिया ने महिला टीचर के खिलाफ केस दर्ज करवाकर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया था। वहीं महिला ने प्रताप पब्लिक स्कूल के संचालक अजय भाटिया और तहसीलदार राजबख्श के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था। दोनों मामलों की जांच के लिए अलग-अलग एसआईटी की टीमों का गठन किया गया था। इसी दौरान तीसरा मामला हनी ट्रैप का दर्ज हुआ है, जिसमें महिला को सात लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया। जेल से जमानत पर आने के बाद महिला ने विधायक धर्मपाल गोंदर के बेटे शिव गोंदर पर साजिश रचकर ट्रैप कराने का आरोप लगाया है। साथ ही इस संबंध में कई आडियो जारी किये हैं। तीनों मामलों की जांच अब नई एसआईटी की टीमें करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed