{"_id":"dc31c31c12565b98c518d3a7f18fa90a","slug":"kaithal-gone-soon-delhi-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द चले कैथल-दिल्ली ट्रेन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द चले कैथल-दिल्ली ट्रेन
अमर उजाला, कैथ्ाल
Updated Fri, 20 Dec 2013 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल ने रेलमंत्री मल्लिकार्जुन खड़गे से फिर
विज्ञापन
मुलाकात की और कहा कि क्षेत्रवासियों की भावना को समझते हुए वह रेल बजट में
घोषित कैथल-दिल्ली ट्रेन जल्द से जल्द चलाएं। सांसद जिंदल ने हुडा कॉलोनी
के पास मंजूर हुए हॉल्ट का निर्माण कार्य भी शीघ्र शुरू कराने का अनुरोध
किया।
सांसद नवीन जिंदल ने वीरवार को दिल्ली में रेल भवन जाकर रेलमंत्री से मुलाकात की और बताया कि कैथल-दिल्ली ट्रेन की मांग 40 साल से भी ज्यादा पुरानी है। पूर्व रेलमंत्री पवन बंसल ने कैथलवासियों की परेशानी को समझते हुए बजट में इसकी घोषणा कर दी थी। लेकिन यह ट्रेन अब तक न चलने से लोग मायूस हैं।
हालांकि सांसद जिंदल ने कैथल की हुडा कॉलोनी के पास हॉल्ट मंजूर करने के लिए रेलमंत्री का धन्यवाद किया और अनुरोध किया कि वह जल्द से जल्द इसका काम शुरू कराएं।
वर्ष 2004 में सांसद बनने के बाद से ही सांसद जिंदल कैथल-दिल्ली ट्रेन की मांग कर रहे हैं। उन्होंने सभी रेलमंत्रियों लालू प्रसाद यादव, ममता बनर्जी, पवन बंसल, सीपी जोशी और मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ-साथ शीर्ष रेल अधिकारियों से मुलाकात कर कैथल-दिल्ली ट्रेन का सपना साकार कराने की कोशिश की है। मौजूदा रेलमंत्री ने पिछली मुलाकात में वादा किया था कि जनवरी तक वह क्षेत्रवासियों को ट्रेन का तोहफा दे देंगे।