फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Kaithal backward to the base card at gas agencies

गैस एजेंसियों में आधार कार्ड देने में पिछड़ा कैथल

Tue, 14 Jan 2014 12:45 AM IST
अमर उजाला, कैथ्ाल
अमर उजाला, कैथ्ाल Updated Tue, 14 Jan 2014 12:45 AM IST
विज्ञापन
Kaithal backward to the base card at gas agencies
कैथल। यदि आपने अब तक आधार कार्ड एवं बैंक अकाउंट नंबर गैस एजेंसी में दर्ज नहीं करवाया है तो जल्द ही औपचारिकताएं पूरा कर लें। अन्यथा आपको 28 फरवरी के बाद गैस सिलेंडरों पर मिलने वाली सब्सिडी मिलने में परेशानी आ सकती है। बैंक एवं आधार कार्ड नंबर दर्ज होने से यह सब्सिडी आपके खाते में आ जाएगी। सरकार ने लोगों से जल्द दोनों ही औपचारिकताएं पूरी करने की अपील की है ताकि उन्हें सब्सिडी युक्त गैस मिलने में परेशानी न हो।
विज्ञापन


क्या है डायरेक्ट सब्सिडी योजना
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अनुसार सरकार की ओर से जो सिलेंडर इस समय 416 रुपये 50 पैसे में सब्सिडी पर दिया जा रहा है। इसके लिए सरकार की ओर से 828 रुपये की सब्सिडी कंपनियों को दी जा रही है। यह सिलेंडर 28 फरवरी के बाद मार्केट रेट पर दिया जाएगा। क्योंकि सरकार की ओर से सब्सिडी की राशि सीधे खाते में भेज दी जाएगी, लेकिन जिन उपभोक्ताओं के बैंक खाते एजेंसी के पास उपलब्ध नहीं होंगे, उन्हें दिक्कतें आ सकती हैं।  जिले में अभी तक लगभग 99 हजार उपभोक्ताओं में से केवल 16 प्रतिशत के ही बैंक खाता नंबर एवं आधार कार्ड नंबर एजेंसियों एवं बैंकों में दर्ज हुए हैं। जबकि कई जिलों में यह 100 प्रतिशत हो चुका है।
विज्ञापन


सीधा एजेंसी में दें अपने कागजात
उपभोक्ताओं को अपने बैंक खाता नंबर एवं आधार कार्ड नंबर को दर्ज करवाने के लिए बैंक में जाने की आवश्यकता नहीं है। उपभोक्ता  संबंधित गैस एजेंसी में जाकर अपना बैंक खाता नंबर एवं आधार कार्ड नंबर दर्ज करवा दें। एजेंसी संचालक स्वयं बैंक अधिकारियों तक दोनों नंबर पहुंचा कर दर्ज करवा देंगे। यह फैसला प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

16 जनवरी को लगाए जाएंगे विशेष शिविर
लघु सचिवालय में सोमवार को डीएफएससी सुरेंद्र सैनी की अध्यक्षता में लीड बैंक मैनेजर एवं एजेंसी संचालकों एवं जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी दीपक कुमार के साथ बैठक हुई। इसमेें निर्णय लिया गया कि 16 जनवरी को सभी गैस एजेंसियों पर बैंक खाता नंबर एवं आधार कार्ड नंबर दर्ज करवाए जाने के लिए विशेष शिविर लगाए जाएंगे। उपभोक्ताओं को इस दिन गैस एजेंसी कार्यालय में जाकर केवल आधार कार्ड और बैंक खाता नंबर देना होगा। बाद में एजेंसी संचालक लीड बैंक कार्यालय की सहायता से उपभोक्ताओं के कागजात संबंधित बैंकों में भेज देंगे।
आधार कार्ड से वंचित निशुल्क लें आधार कार्ड का प्रिंट आउट
सूचना एवं विज्ञान अधिकारी दीपक खुराना ने कहा कि जिन उपभोक्ताओं के आधार कार्ड नहीं मिले हैं, वे आधार कार्ड के लिए आवेदन करते समय मिली स्लिप को दिखाकर आधार कार्ड का प्रिंट आउट लघु सचिवालय में बनाए गए काउंटर से फ्री ले सकते हैं। जिन उपभोक्ताओं ने आधार कार्ड बनवाया ही नहीं, वे संबंधित गैस एजेंसी में जाकर अपना आधार कार्ड बनवा सकते हैं।

कोट
सरकार के निर्देशानुसार उपभोक्ताओं के आधार कार्ड एवं बैंक खाता नंबर दर्ज किए जा रहे हैं। ताकि उन्हें डायरेक्ट सब्सिडी का लाभ मिल सके। 28 फरवरी के बाद बिना बैंक खाता नंबर के सब्सिडी मिलने में परेशानी आ सकती है। इसी कारण गैस एजेंसियों पर आधार कार्ड बनवाए जाने, बैंकों में दर्ज करने वाले फार्म भरवाए जाने जैसे कार्य करवाए जा रहे हैं। लोग इसका लाभ उठा सकते हैं।
सुरेंद्र सैनी, जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed