फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Jyoti Kalash Rath Yatra will enter the city today

Karnal News: आज शहर में प्रवेश करेगी ज्योति कलश रथ यात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Jyoti Kalash Rath Yatra will enter the city today
- पहला कार्यक्रम इंद्री में होगा, 27 तक जिले में अलग-अलग जगह होगा स्वागत
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। शांति कुंज हरिद्वार में स्थापित अखंड ज्योति के 100 वर्ष पूरे होने पर अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से रविवार को एक ज्योति कलश रथ यात्रा निकाली जाएगी। इसके साथ माता भगवती देवी शर्मा और गुरुदेव राम शर्मा की जन्म शताब्दी मनाई जाएगी। देश के प्रत्येक शहर और गांव में कलश रथ यात्रा पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। रविवार को यात्रा करनाल में प्रवेश करेगी। इसका पहला कार्यक्रम इंद्री में होगा।

इस यात्रा के स्वागत कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शनिवार को एक बैठक संदीप गौतम की अध्यक्षता में बसंत विहार में किया गया। संदीप गौतम ने बताया कि कलश रथ यात्रा रविवार को ब्राह्मण धर्मशाला इंद्री गायत्री शक्ति पीठ, 23 दिसंबर को हारट्रोन स्किल सेंटर असंध जींद रोड असंध, 24 दिसंबर को ग्रीन लैंड पब्लिक स्कूल दरड़, श्रद्धानंद अनाथालय कर्णताल, 25 दिसंबर को रघुनाथ मंदिर सदर बाजार करनाल, शिव मंदिर बसंत विहार करनाल, 26 दिसंबर को गुरुसेन भगत नर्सिंग कालेज, मधुबन पब्लिक स्कूल कुंजपुरा, गोंदर और 27 दिसंबर को हथलाना गांव में पहुंचेगी। सभी स्थलों पर भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद आरती व पूजन होगा। इस मौके पर वरिष्ठ कार्यकर्ता जगदीश पोसवाल, जयभगवान उत्तम, लखनलाल व सतीश गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed