फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Junk warehouse fire, chaos

कबाड़ के गोदाम में लगी आग, अफरातफरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Junk warehouse fire, chaos
तरावड़ी। राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप स्थित कबाड़ के गोदाम में मंगलवार को अचानक आग लग गई। आग ने धीरे-धीरे भयंकर रूप धारण कर लिया और आसमान में गहरे धुएं का गुबार चढ़ गया। इससे आसपास के दुकानदारों में अफरातफरी मच गई। लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन लपटों ने उन्हें पास फटकने नहीं दिया। सूचना मिलते ही दलकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कर्मचारियों ने पानी की बौछारें मारकर लपटों को शांत किया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन

आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। सुरक्षा के लिहाज से आसपास की दुकानों को खाली करवाने का अभियान शुरू किया गया ताकि वहां तक आग नुकसान न करे। कबाड़ी शंटी ने दुकान के पीछे खुला गोदाम बनाया है। इसी गोदाम में रखे सामान में किसी कारण आग लगी और काफी सामान जल गया। पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed