फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   jumping in front of the goods train, the young women gave

मालगाड़ी के आगे कूदकर युवक-युवती ने दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
jumping in front of the goods train, the  young women gave
रेलवे लाइन पर रजबाहे के पास मालगाड़ी के आगे कूदकर युवक और युवती ने जान दे दी। बताया जा रहा है कि मृतक युवक और युवती आपस में रिश्तेदार हैं। दोनों ही शादीशुदा हैं। अवैध संबंध को घटना का कारण माना जा रहा है। युवक की पहचान घरौंडा निवासी कृष्ण कुमार के रूप में हुई है, जबकि युवती निकटवर्ती गांव की रहने वाली है। युवक की शादी चार वर्ष पूर्व और युवती की करीब दो माह पहले ही हुई थी। जीआरपी ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। पुलिस ने दोनों परिवारों से पूछताछ के साथ ही उन्हें शव सौंप दिए। घटना बीती रात्रि करीब तीन बजे की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार घरौंडा की एक कॉलोनी में रहने वाले कृष्ण कुमार नामक व्यक्ति का समीप के एक गांव में रहने वाली अपनी ही रिश्तेदार से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसका वहां आना-जाना भी रहा है। करीब दो माह पहले युवती की शादी हो गई थी, जिसे लेेकर वह तनाव में था। बीती 28 अप्रैल को वह घर से लापता हो गया था। युवक को कोई संतान नहीं थी। उसकी पत्नी फिलहाल गर्भवती बताई जा रही है। जीआरपी करनाल थाना प्रभारी ताराचंद ने बताया कि विवाहिता के ससुराल पक्ष के अनुसार कृष्ण शनिवार-रविवार की मध्यरात्रि करीब एक बजे युवती को यहां से लेकर गया था और रविवार की सुबह करीब तीन बजे घरौंडा रेलवे स्टेशन से करीब एक किलोमीटर दूर करनाल साइड में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। घरौंडा स्टेशन मास्टर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद जीआरपी करनाल मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

टूटे फोन के सिम से किया परिजनों से संपर्क-
सूचना के बाद जीआरपी करनाल थाना प्रभारी ताराचंद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। दोनों के शव रेलवे ट्रैक के पास पड़े थे। शवों के पास ही मृतक का फोन टूटा पड़ा मिला। पुलिस ने फोन उठाया और सिम को दूसरे फोन में डालकर मृतक के परिजनों से संपर्क किया, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचें और शव की शिनाख्त की। जीआरपी ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से किया इंकार-
जीआरपी थाने में दोनों पक्षों से पूरे मामलेे को लेकर पूछताछ की गई। जीआरपी थाना प्रभारी ताराचंद ने बताया कि दोनों पक्षों ने पूरे घटनाक्रम को लेकर फिलहाल किसी भी प्रकार की कार्रवाई से स्पष्ट इंकार कर दिया, जिसके चलते पोस्टमार्टम के बाद उन्हें शव सौंप दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed