{"_id":"691e2ab61c6e57ae560eb523","slug":"journalists-brought-the-problems-of-society-to-the-notice-of-the-government-sangeeta-karnal-news-c-18-knl1008-783748-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्रकारों ने समाज की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाया : संगीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्रकारों ने समाज की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाया : संगीता
Thu, 20 Nov 2025 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Thu, 20 Nov 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
नीलोखेड़ी। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थानीय केंद्र में पत्रकार स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। केंद्र की संचालिका संगीता ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में सेवारत पत्रकार समाज और राष्ट्र के सजग प्रहरी हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकारों ने समाज की न केवल समस्याओं और परेशानियों को प्रशासन और सरकार तक पहुंचाने काम किया है बल्कि सरकार की ओर से चलाई जाने वाली जनकल्याण संबंधी योजनाओं को पात्र तक पहुंचाने का कार्य भी किया। अनिल खन्ना, अमित, संजीव जोशी, वरिन्दर वर्मा, जोगिन्द्र आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन