फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Jewelry and cash worth lakhs stolen from sealed house

सील किए मकान से लाखों के गहने और नकदी चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Jewelry and cash worth lakhs stolen from sealed house
तरावड़ी में एक फाइनेंस कंपनी द्वारा सील मकान में लाखों रुपये के गहने व नकदी चोरी हो गए। पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में तरावड़ी के वार्ड नंबर 8 निवासी मोहन ने बताया कि उसकी माता कृष्णा रानी ने मकान पर आईएफएल हाउसिंग फाइनेंस कंपनी से लोन लिया था। जिसकी किस्तें बकाया थी। 23 जून को आईएफएल हाउसिंग फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी बिना किसी अग्रिम नोटिस के दल बल के साथ उनके निवास पर पहुंचे और उसके मकान को सील कर अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद 27 जून को वह आईएफएल हाउसिंग फाइनेंस कंपनी के हेड ऑफिस दिल्ली जाकर 10 लाख रुपये जमा करा आए।

फाइनेंस कंपनी के अधिकारी मुकेश शर्मा ने उन्हें मकान की चाबी दे दी। उन्होंने हिदायत दी कि जब मकान का ताला खोलेंगे तो उनका कर्मचारी उनके साथ रहेगा, लेकिन कर्मचारी आने से मना कर गया। इसके बाद उन्होंने फाइनेंस अधिकारी को दोबारा कॉल कर सारी बात बताई तो उन्होंने कहा कि खुद मकान का ताला खोल लो। उन्होंने गांव के नंबरदार व अन्य लोगों की मौजूदगी में वीडियोग्राफी के साथ ताला खोला। जब वह मकान के अंदर पहुंचे तो सारा सामान बिखरा था। इसकी सूचना उन्होंने डायल 112 को दी। घर में सामान चेक किया तो एक नथ, दो अंगूठी, एक चेन, सोने का हार सहित लाखों के जेवरात लगभग एक लाख रुपये नकद गायब थे। फाइनेंस कंपनी ने कब्जा लेने के बाद उनके घर की सुरक्षा नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed