{"_id":"65ee3269865263cd180481c4","slug":"jewelery-worth-rs-12-lakh-stolen-from-anms-house-karnal-news-c-18-knl1008-344729-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: एएनएम के घर से 12 लाख के गहने चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: एएनएम के घर से 12 लाख के गहने चोरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। शहर के संगोही गांव में चोरों ने एएनएम के घर से करीब 12 लाख रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। चोर ताला तोड़कर घर में घुसे थे। घटना के वक्त पति दुकान पर गया हुआ था, जबकि पत्नी अस्पताल में ड्यूटी पर गई थी।
प्रमोद कुमार की संगोहा गांव में दुकान है और उसकी पत्नी पधाना के अस्पताल में एएनएम है। उसने बताया है कि शनिवार सुबह नौ बजे वह दुकान पर चला गया था और उसकी पत्नी ड्यूटी गई थी। करीब 11:30 बजे उसकी पत्नी घर लौटी तो मेन गेट का ताला टूटा मिला। अंदर सामान बिखरा था। अलमारी का भी ताला टूटा था। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी पत्नी ने उसे कॉल किया। जिसके बाद वह घर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी।
पीड़ित ने बताया कि घर से सोने की चार तोले की दो चेन, सोने का पांच तोले का एक सेट, पांच तोले की छह अगूंठियां, सोने का तीन तोले का एक कड़ा, तीन तोले की कानों की बालियां थीं। जिसकी कीमत करीब 12 लाख रुपए है। पुलिस व एफएसएल की टीम ने साक्ष्य जुटाए। पीड़ित ने बताया कि आरोपी पड़ोस के सीसीटीवी में कैद हुए हैं। चोर एक बाइक पर आए थे। सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंप दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।