फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   JEE Main: Many subjects removed from syllabus, will be able to prepare soon

जेईई मेन : पाठ्यक्रम से हटाए कई विषय, जल्द कर सकेंगे तैयारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 02:22 AM IST
विज्ञापन
JEE Main: Many subjects removed from syllabus, will be able to prepare soon
- संचार प्रणाली, द्रव्य अवस्था और त्रिआयामी ज्यामिति जैसे विषय नहीं पढ़ने होंगे, परीक्षा के लिए 30 तक करें पंजीकरण
विज्ञापन


गगन तलवार

करनाल। इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए होने वाली परीक्षा जेईई मेन में इस बार विद्यार्थियों को कम पाठ्यक्रम पढ़ना पड़ेगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने पाठ्यक्रम से कई टॉपिक हटाते हुए विद्यार्थियों को राहत दी है। भौतिक, रसायन विज्ञान और गणित विषय के पाठ्यक्रम में कटौती की गई है। रसायन विज्ञान में विद्यार्थी सबसे ज्यादा उलझते थे, इसी में सबसे ज्यादा टॉपिक हटाए गए हैं। इससे विद्यार्थियों पर पढ़ाई का दबाव भी घटेगा।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा यानी जेईई मेन 2024 के पहले सत्र के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू की है। इसके साथ ही परीक्षा के पाठ्यक्रम में कटौती होने से काफी राहत भी मिली है। इस बदलाव से लाखों विद्यार्थी प्रभावित होंगे। एनटीए की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार सवालों की संख्या में कटौती नहीं की गई है। हर विषय में पहले जितने सवाल ही हल करने होंगे। हालांकि पाठ्यक्रम कम होने से तैयारी करने में अधिक समय मिलेगा। जेईई मेन के लिए पंजीकरण प्रक्रिया जारी है। विद्यार्थी 30 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जबकि जेईई मेन परीक्षा 24 जनवरी से एक फरवरी 2024 तक होगी। ये परीक्षा कंप्यूटर आधारित होती है, इसमें दो पेपर होंगे। दोनों परीक्षाएं हिंदी, अंग्रेजी समेत 13 भाषाओं में होती हैं।
विज्ञापन




इस विषय की यह स्थिति

विषय : भौतिकी

हटाए : जेईई मेन के भौतिकी पाठ्यक्रम से संचार प्रणालियां (विद्युत चुंबकीय तरंगों का प्रसार, अंतरिक्ष तरंग, मॉड्यूलेशन की आवश्यकता) और प्रायोगिक कौशल से संबंधित जानकारी (ट्रांजिस्टर की विशेषता वक्र, तापमान और समय के संबंध के लिए शीतलन वक्र) को हटाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ेंगे : इस विषय में विद्यार्थियों को विज्ञान भौतिकी और माप गति, विज्ञान, गति के नियम, ऊष्मागतिकी, दोलन और तरंगें, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, परमाणु और नाभिक पदार्थ, तत्वों की दोहरी प्रकृति और विकिरण जैसे टॉपिक पढ़ने होंगे।

विषय : रसायन विज्ञान

हटाए : इसमें द्रव्य की अवस्थाएं, एस-ब्लॉक तत्व, पॉलिमर, पर्यावरण रसायन शास्त्र, हाइड्रोजन से संबंधित टॉपिक अब नहीं पढ़ने होंगे। इसके अलावा भौतिक मात्राएं और उनका माप, महत्वपूर्ण आंकड़े, धातु पृथक्करण के सामान्य सिद्धांत और प्रक्रियाओं को भी हटाया गया है।

- पढ़ेंगे : विद्यार्थियों को परमाणु संरचना, रासायनिक बंधन, रेडॉक्स प्रतिक्रियाएं, तत्व वर्गीकरण, बायोमोलेक्यूल्स, रासायनिक कैनेटीक्स, रासायनिक ऊष्मप्रवैगिकी और रासायनिक गतिकी टॉपिक पढ़ना होगा।

विषय : गणित

हटाए : गणितीय तर्क, गणितीय प्रेरण के सिद्धांत और इसके सरल अनुप्रयोग, त्रिआयामी ज्यामिति से कुछ टॉपिक हटाए हैं।

पढ़ेंगे : विद्यार्थियों को सेट, संबंध और कार्य, जटिल संख्याएं, द्विघात समीकरण, क्रमपरिवर्तन और संयोजन, द्विपद प्रमेय और इसके अनुप्रयोग, अनुक्रम और श्रृंखला के बारे में पढ़ना होगा। इसके अलावा पाठ्यक्रम में सीमा, निरंतरता और भिन्नता, विभेदक समीकरण, समन्वय ज्यामिति, वेक्टर बीजगणित, सांख्यिकी और संभावना, त्रिकोणमिति से संबंधित टॉपिक भी रहेगा।




एनसीईआरटी के नए पाठ्यक्रम अनुसार ही जेईई मेन का पाठ्यक्रम रखा गया है। कई टॉपिक हटाए गए हैं। इससे विद्यार्थियों पर विषयों को पढ़ने का दबाव कम होगा। तैयारी भी शीघ्र कर पाएंगे। कम पाठ्यक्रम को पढ़ने में अधिक समय मिलेगा। - जितेंद्र अहलावत, निदेशक, जेनेसिस क्लासिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed