फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   JBT recruitment Cancel

ग्यारह जेबीटी टीचरों के घर नहीं जलता चूल्हा

Fri, 10 Jan 2014 11:44 PM IST
कैथल
कैथल Updated Fri, 10 Jan 2014 11:44 PM IST
विज्ञापन
JBT recruitment Cancel
जेबीटी भर्ती मामले में हाईकोर्ट का फैसला आने के बाद गुहला के 11 घरों में मायूसी छा गई है। चौटाला सरकार के दौरान हुई विवादित जेबीटी भर्ती में गुहला शिक्षा खंड से 11 लोगों की भर्ती हुई थी। हाईकोर्ट द्वारा हटाए गए अध्यापकों में गुहला के सभी 11 अध्यापक शामिल हैं।
विज्ञापन


इन अध्यापकों में से एक की पिछले दिनों सड़क हादसे में मौत हो गई थी। बाकी 10 गुहला के विभिन्न प्राइमरी स्कूलों में कार्यरत हैं। जब गुहला के इन अध्यापकों से संपर्क किया गया तो सभी के चेहरों पर चिंता की लकीरें थीं। हालांकि सभी हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने की बात कहकर अपना मन समझाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन फिक्र भी जता रहे थे कि अब तो ओवरएज हो चुके हैं, कहां जाएंगे। 13 साल हो गए पढ़ाते-पढ़ाते। कोई नया कारोबार शुरू करने की उम्र भी अब नहीं रही।  
विज्ञापन


कर्ज लेकर घर बनाया, भरेंगे कैसे
हटाए गए लगभग सभी अध्यापकों ने बैंकों से कर्ज लेकर घर बनाए हुए हैं। अब कर्ज को भरने की चिंता खड़ी हो गई है। अध्यापक बताते हैं कि कर्ज भी बड़े भारी हैं। सुप्रीम कोर्ट में बात बन गई तो ठीक, वरना भगवान ही रखवाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौकरी देखकर हुई थीं शादियां
अदालत का फैसला अपनी जगह है लेकिन उन लोगों का क्या जिन्होंने अपनी बेटियों की शादियां इन अध्यापकों से इनकी नौकरियां देखकर की थी। हटाए गए अध्यापकों में से ज्यादातर बहुत गरीब परिवारों से आते हैं। सारे के सारे परिवार इन्हीं की तनख्वाह से रोटी खाते हैं। सवाल बड़ा है कि अब आगे क्या होगा। हटाए गए जेबीटी शिक्षकों में से एक ऐसे अध्यापक का नाम भी है जिसकी पिछले दिनों गुहला रोड पर हादसे में मौत हो गई थी। जब सारी भर्ती ही अवैध घोषित हो गई है, तो कर्मचारी के परिवार को मिलने वाली सरकारी राहत मिलेगी भी या नहीं, इस पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed