{"_id":"66527f6e86dcb462d9053b54","slug":"jazba-105-year-old-woman-casts-vote-in-17th-lok-sabha-karnal-news-c-18-knl1008-397367-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"जज्बा : 105 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने 17वीं लोकसभा में डाला वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जज्बा : 105 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने 17वीं लोकसभा में डाला वोट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
इंद्री। गढ़ी जाटान गांव की 105 वर्षीय बुजुर्ग महिला ज्योति देवी ने अपने पोते मुकेश के साथ बूथ नंबर 12 पर मतदान किया। उन्होंने लोगों से अपील की है कि सभी को मतदान जरूर करना चाहिए। मतदान हमारा मौलिक अधिकार है। मतदान कर व्यक्ति एक सरकार का चयन करता है। इसलिए हम सभी को मतदान जरूर करना चाहिए।
ज्योति देवी ने बताया कि वह अब तक लगातार 17 लोकसभा चुनावों में वोट डाल चुकी है। वे आजाद भारत की दूसरी महिला वोटरों में शामिल थी। उन्होंने बताया कि उसके परिवार की पुरानी राजनीतिक पृष्ठभूमि है। महिला के दो पुत्र, पांच पोते और पांच पड़पोत्र हैं। महिला के पुत्र व पुत्र वधू गांव के सरपंच रह चुके हैं। ज्योति देवी के पुत्र रविंद्र शर्मा गांव के मौजूदा सरपंच हैं। उसने कहा कि सात दशक बाद भी मतदान के प्रति उनका जोश और जज्बा बरकरार है। तभी तो 1957 के बाद से आज तक उन्होंने मतदान का कोई अवसर नहीं छोड़ा। चाहे वो कहीं भी हों।