फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Jawan came on training at Haryana Police Academy Madhuban died under suspicious circumstances

Karnal: हरियाणा पुलिस अकादमी में ट्रेनिंग ले रहे जवान की मौत, साथियों का आरोप-प्रताड़ित किया जा रहा था

Sat, 17 Sep 2022 03:17 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मधुबन
संवाद न्यूज एजेंसी, मधुबन Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 17 Sep 2022 03:17 PM IST
सार

भिवानी जिले के गोलगढ़ का रहने वाला मुकेश हरियाणा पुलिस अकादमी में ट्रेनिंग करने के लिए आया हुआ था। बताया जा रहा है कि जवान छत से गिर कर बुरी तरह से घायल हो गया था।

विज्ञापन
Jawan came on training at Haryana Police Academy Madhuban died under suspicious circumstances
मृतक मुकेश। - फोटो : फाइल

विस्तार

हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन में ट्रेनिंग पर आए एक जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मौत का कारण छत से गिरना बताया जा रहा है। मामला देर रात का है। पुलिस ने गुरुग्राम के अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया। जवान की मौत के बाद ट्रेनिंग पर आए जवानों ने एचपी कार्यालय के सामने विरोध कर धरना दिया  है।

विज्ञापन


भिवानी जिले के गोलगढ़ का रहने वाला मुकेश हरियाणा पुलिस अकादमी में ट्रेनिंग करने के लिए आया हुआ था। बताया जा रहा है कि जवान छत से गिर कर बुरी तरह से घायल हो गया था। उसे मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसकी मौत हो गई है। घटना की सूचना मधुबन पुलिस को दी गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस अस्पताल में पहुंची और मामले की जांच शुरू की। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सिपाही मुकेश को छुट्टी देने को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था। जवानों के विरोध को देखते हुए अकादमी के एक उच्च अधिकारी ने जवानों के बीच जाकर जांच का आश्वासन दिया जिसके बाद उन्होंने अपना विरोध खत्म किया। जवान लायर कोर्स में ट्रेनिंग ले रहा था। मधुबन थाना प्रभारी सज्जन कुमार का कहना है कि मधुबन अकादमी में ट्रेनिंग ले रहे एक जवान की छत से गिरने से मौत हो गई है। जवान का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed