फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Jani made ??a hundred and fifty years ago declared the bridge condemn

डेढ़ सौ साल पहले बना जाणी का पुल कंडम घोषित

Tue, 24 Sep 2013 10:56 PM IST
जुंडला
जुंडला Updated Tue, 24 Sep 2013 10:56 PM IST
विज्ञापन
Jani made ??a hundred and fifty years ago declared the bridge condemn
पश्चिमी यमुना नहर का गांव जाणी वाला पुल भी नकारा पुलों की श्रेणी में शुमार हो गया है। यह पुल भी आवागमन के काबिल नहीं रह गया है। नहरी विभाग की ओर से पुल को नकारा घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन


विभाग ने पुल की दीवार पर चेतावनी लिख दी है कि यह पुल पुराना, कमजोर व क्षतिग्रस्त है। यहां पर कभी भी दुर्घटना हो सकती है। इस पुल का प्रयोग न करे। इसके साथ ही यह पुल आवागमन के लायक नहीं रहा है। विभाग ने इस पुल के दोनों ओर के मुहानों पर आवागमन नहीं करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


पुल की खराब स्थिति के लिए ग्रामीण चिंतित नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार जाणी के पुल को बने 150 वर्ष का अरसा बीत चुका है। पुल के ऊपर गहरे गड्ढे बने हुए हैं। पुल को मरम्मत की दरकार है। ग्रामीण सतबीर जाणी, बीर सिंह, नरेश बिशियर, सुलतान सिंह सहित अन्य ने बताया कि एक और तो पास के गांव बड़ौता का पुल पहले ही टूट चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कही ऐसी नौबत गांव जाणी के पुल की बन गई तो कई क्षेत्रों का चक्कर लगाकर रास्ता तय करना पड़ेगा। अगर इस बारे में जल्द ही समाधान नहीं किया गया तो ग्रामीणों को कई प्रकार की चिंता सताने लगी है। गांव के सरपंच मुलतान सिंह ने पुल की मरम्मत के  बारे में संबंधित अधिकारियों को लिखकर समस्या का समाधान करवाने के लिए गुहार लगाई है।


नहरी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जाणी गांव का पुल काफी पुराना होने की वजह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। विभाग इस समस्या के हल के लिए मुस्तैद है। ड्राइंग तैयार करवाई जा रही है। जल्द ही अन्य पुलों को भी रिप्लेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed