{"_id":"699b583df34c1098c401e94c","slug":"jammu-mails-coach-position-erred-karnal-news-c-18-knl1018-851050-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: जम्मू मेल की गलत कोच पोजीशन से दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: जम्मू मेल की गलत कोच पोजीशन से दिक्कत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार रात करीब एक बजे ट्रेन नंबर 20434 जम्मू मेल की कोच पोजीशन डिस्प्ले एक बार फिर गलत हो गई। प्लेटफॉर्म पर लगे इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड पर दर्शाई गई कोच स्थिति और ट्रेन की वास्तविक कोच पोजीशन में अंतर होने से यात्रियों को परेशानी हुई। कई यात्रियों को भागकर सही कोच को पकड़ना पड़ा।
ट्रेन के आने से कुछ मिनट पहले तक डिस्प्ले बोर्ड पर कोचों की जो स्थिति दिखाई जा रही थी, उसी आधार पर यात्री अपने-अपने निर्धारित स्थानों पर खड़े हो गए थे। ट्रेन प्लेटफॉर्म पर पहुंची। कोच अन्य स्थान पर दिखे।
जम्मू मेल के गलत कोच डिस्प्ले की पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी जम्मू मेल की कोच पोजीशन को लेकर शिकायतें सामने आ चुकी हैं। रेलवे प्रशासन स्थायी समाधान नहीं निकाल सका है। मुख्य वाणिज्यिक निरीक्षक विनोद धीमान ने बताया कि मामले में पहले भी कई बार शिकायत मिल चुकी है। जांच करने पर पता चला है कि रेलवे स्टेशन के सॉफ्टवेयर में कमी होने से बार-बार डिस्प्ले गलत हो रहा है। अन्य सभी स्टेशनों पर इस ट्रेन की कोच डिस्प्ले ठीक आती है लेकिन करनाल स्टेशन के टेली कम्यूनिकेशन के सॉफ्टवेयर में कमी के कारण यहां गलत दिख जाया करता था। अब इस कमी को दूर करा दिया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी बताया कि स्टेशन प्रबंधन को यह भी निर्देश दिए हैं कि अगर किसी ट्रेन की अनजाने में कोच पोजीशन डिस्प्ले गलत हो जाती है तो ट्रेन को निर्धारित समय से अधिक देर के लिए स्टेशन पर रोका जाए।