Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   IGNOU: Admit card for December term-end examination released

इग्नू : दिसंबर सत्रांत परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
IGNOU: Admit card for December term-end examination released
- 25 नवंबर से शुरू होंगी परीक्षाएं, समर्थ पोर्टल से डाउनलोड कर सकेंगे हॉल टिकट
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने दिसंबर 2026 की सत्रांत परीक्षाओं में शामिल होने वाले पात्र विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। विद्यार्थी अब विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल पर लॉगिन करके अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। विश्वविद्यालय के विद्यार्थी मूल्यांकन प्रभाग की ओर से छह नवंबर को इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। परीक्षाएं 25 नवंबर से शुरू होंगी।
इग्नू क्षेत्रीय केंद्र करनाल के क्षेत्रीय निदेशक एवं प्रमुख डॉ. धर्म पाल ने बताया कि ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) और ऑनलाइन कार्यक्रमों में नामांकित सभी पात्र विद्यार्थियों को समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा से पहले हॉल टिकट में दर्ज सभी जानकारियों की जांच करना जरूरी है, ताकि परीक्षा के दिन किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन

विद्यार्थी समर्थ पोर्टल ignou.samarth.edu.in पर अपने लॉगिन अकाउंट के माध्यम से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें नामांकन संख्या, कार्यक्रम का नाम, परीक्षा केंद्र, पाठ्यक्रम कोड, परीक्षा की तिथि और सत्र से जुड़ी जानकारी को ध्यानपूर्वक जांचने की सलाह दी गई है। यदि किसी विद्यार्थी के एडमिट कार्ड में कोई त्रुटि या विसंगति मिलती है तो वह तत्काल इग्नू क्षेत्रीय केंद्र करनाल से संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडमिट कार्ड या पहचान पत्र केंद्र पर लाना अनिवार्य
निदेशक डॉ. धर्म पाल ने बताया कि परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए हॉल टिकट की प्रिंटेड कॉपी और वैध इग्नू पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। इन दस्तावेजों के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। विद्यार्थियों को हॉल टिकट पर दिए गए सभी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि अंतिम समय की परेशानी से बचने के लिए एडमिट कार्ड पहले ही डाउनलोड कर लें। साथ ही परीक्षा की तिथि और समय की पुष्टि इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट से करते रहें। किसी भी प्रकार की सहायता या स्पष्टीकरण के लिए क्षेत्रीय केंद्र करनाल से संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed