{"_id":"6988ec382262e830b60e6f21","slug":"jammu-mail-coach-position-shown-incorrectly-probe-to-be-conducted-karnal-news-c-18-knl1018-841601-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: जम्मू मेल की कोच पोजीशन गलत दिखाई, जांच होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: जम्मू मेल की कोच पोजीशन गलत दिखाई, जांच होगी
Mon, 09 Feb 2026 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 09 Feb 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
.एस 3 कोच डिस्प्ले पर आया ए 1 कोच
करनाल।
रेलवे स्टेशन पर बुधवार को जम्मू मेल की कोच पोजीशन प्लेटफॉर्म पर लगे डिस्प्ले बोर्ड पर गलत दिखाई गई। ट्रेन में सवार होने वाले यात्रियों को काफी दिक्कत हुई। भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। शिकायत पर रेलवे प्रशासन ने मामला जांच के लिए अंबाला मंडल को भेजा है। गलत फीडिंग करने वाले कर्मचारी पर कार्रवाई हो सकती है।
4 फरवरी की रात 1:30 बजे जम्मू मेल स्टेशन पर पहुंची। प्लेटफॉर्म पर लगे डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड पर कोच पोजीशन गलत दिखी। एसी कोच सामान्य श्रेणी के स्थान पर और स्लीपर कोच गलत छोर पर डिस्प्ले हो रहे थे। यात्रियों ने डिस्प्ले पर भरोसा कर गलत दिशा में दौड़ लगा दी। कई यात्री प्लेटफॉर्म के अंतिम छोर तक पहुंच गए, जबकि उनका कोच बीच में खड़ा था। जब गलती का पता चला तो घबराहट फैल गई। ट्रेन की सीटी बजने लगी थी, ऐसे में यात्रियों ने और जल्दबाजी की। एक बुजुर्ग महिला गिर गईं।
यात्री संजय मलिक ने रेलवे को इस बारे में शिकायत की है। उनका कहना है कि रेलवे की लापरवाही से यात्रियों की जान जोखिम में पड़ी। करनाल रेलवे प्रशासन ने रिपोर्ट तैयार कर अंबाला मंडल को भेज दी है। सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि डिस्प्ले सिस्टम खराब नहीं था। डाटा गलत डाला गया। ब्यूरो
विज्ञापन
अंबाला मंडल करेगा जांच
अंबाला मंडल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच टीम गठित कर दी है। करनाल स्टेशन का सिस्टम लॉग, सीसीटीवी फुटेज और ड्यूटी रोस्टर की पड़ताल की जा रही है। यह भी देखा जाएगा कि उस समय किस कर्मचारी की ड्यूटी थी और किस स्तर पर लापरवाही हुई।
ट्रेन जल्दी चलाने का आरोप
संजय मलिक के अनुसार कोच पोजीशन गलत दिखाई गई थी, ऐसे में ट्रेन को थोड़े अधिक समय के लिए रोकना था। लेकिन ट्रेन अपने निर्धारित समय 2 मिनट से भी कम समय के लिए ही स्टेशन पर रुकी।
मामले में यात्री की शिकायत पर कुरुक्षेत्र के सीएमआई की ओर से संज्ञान लिया गया है। उन्होंने मामले की जांच को अंबाला मंडल के लिए भेजा है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - अजय माइकल, जनसंपर्क अधिकारी, दिल्ली मंडल