{"_id":"5d45f19f8ebc3e6cba54c14a","slug":"jail-karnal-news-knl17126113","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टील के गिलास और प्लेट को तोड़कर बनाए हथियार जेल से बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टील के गिलास और प्लेट को तोड़कर बनाए हथियार जेल से बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला जेल में बंद कैदी और हवालाती गिलास, प्लेट को तोड़कर उसका हथियार बनाकर वारदात को अंजाम देते हैं। इसका खुलासा जिला जेल में हुई चेकिंग के दौरान हुआ। हिसार की सेंट्रल जेल नंबर-2 में एक अगस्त को हुई गैंगवार में एक कैदी की हुई मौत के बाद शनिवार को कैथल रोड स्थित जिला जेल में चेकिंग अभियान चलाया गया था। इस अभियान में करनाल एसडीएम नरेंद्र पाल मलिक, डीएसपी राजीव कुमार, डिटेक्टिव स्टाफ इंचार्ज विरेंद्र राणा, सदर थाना प्रभारी बलजीत सिंह शामिल थे। इस दौरान जिला जेल एसपी शेर सिंह भी मौजूद रहे। जिला जेल में चेकिंग से पहले डीएसपी राजीव कुमार ने सभी पुलिस कर्मचारियों को चेकिंग करने के तरीके बताएं कि कैसे उन्हें बारीकि से हर बैरक में बंद कैदी, हवालाती की चेकिंग करनी है।
साढ़े तीन घंटे तक चला चेकिंग अभियान
डीएसपी राजीव कुमार ने बताया कि जिला जेल में चेकिंग के लिए अलग-अलग कई टीमें बनाई गई। चेकिंग अभियान सुबह 8.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक चला। पुलिस की टीमों ने सभी कैदी और हवालातियों की बैरक, मैस, अस्पताल, कारखाने आदि सभी जगह की बारीकि से चेकिंग की। इस दौरान पुलिस की टीमों को नुकीले हथियार बरामद हुए। जिन्हें कैदियों और हवालातियों ने खुद बनाया हुआ था।
ऐसे बनाए थे हथियार
कैदी और हवालातियों ने स्टील की प्लेट और गिलास को तोड़कर उसके नुकीले टुकड़े किए हुए थे। इसके बाद उन्हें टूथ ब्रुश के हैंडल को तोड़कर कपड़े की बारीक रस्सी बनाकर उसे नुकीले टुकड़े को बांधा हुआ था। इससे अलग रस्सी भी मिली है। इन हथियारों में एल्युमीनियम की धातु भी प्रयोग की हुई थी। जिला जिले में कई बार कैदियों व हवालातियों के बीच झगड़े हो चुके हैं। इतना ही नहीं कैदी घायल भी हुए हैं। जिला जेल एसपी शेर सिंह ने बताया कि वह अपने लेवल पर भी चेकिंग करते हैं।
विज्ञापन
.........................
कई राज्यों के गैंगस्टर व आतंकवादी भी है जेल में बंद।
जिला जेल में करीब 2400 कैदी व हवालाती हैं। इनमें से करीब 1200 कैदी हैं और 1100 के करीब हवालाती और 90 के करीब महिलाएं हैं। जिला जेल में दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, यूपी, पानीपत सहित अन्य जिलों के गैंगस्टर बंद है। इतना ही नहीं जम्मू कश्मीर से आए आतंकवादी भी जिला जेल में बंद हैं।
...................
जिला जेल में निरंतर चेकिंग अभियान चलाया जाता है। कैदी और हवालातियों द्वारा गिलास और प्लेट से नुकीले हथियार बनाए गए थे, जिन्हें आज बरामद किया गया है। - शेर सिंह, एसपी जिला जेल।