फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   ITI fees will be deposited by July 3

Karnal News: आईटीआई की तीन जुलाई तक जमा होगी फीस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 07:03 AM IST
विज्ञापन
ITI fees will be deposited by July 3
- पहली काउंसलिंग में 695 विद्यार्थियों का नाम, दूसरी काउंसलिंग नौ को
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में विभिन्न ट्रेड पर दाखिला लेने के लिए जिन 695 विद्यार्थियों का पहली काउंसलिंग में नाम आया है। उनके दस्तावेजों की जांच एक जुलाई तक होगी। उसके बाद वह तीन जुलाई तक अपनी फीस जमा करवाकर दाखिला ले सकेंगे।
जिले की राजकीय आईटीआई में 3860 सीटें हैं, वहीं प्राइवेट आईटीआई में 1828 सीटें हैं। अन्य सीटों पर दाखिला लेने के लिए दूसरी काउंसलिंग नौ जुलाई को कराई जाएगी। आईटीआई में दाखिला लेने के लिए 25 जून तक आवेदन किए गए थे। जिनमें सीटों से दोगुना विद्यार्थियों ने आवेदन किए थे। आईटीआई में प्रवेश के लिए शैक्षिक प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, जाति प्रमाणपत्र, नवीनतम फोटो, हरियाणा निवासी प्रमाणपत्र, पिता विहीन या विधवा की संतान प्रमाणपत्र, बैंक खाता नंबर होना अनिवार्य है।
विज्ञापन



यह रहेगी प्रवेश प्रक्रिया
- दो जुलाई तक दस्तावेजों की जांच
- तीन जुलाई तक जमा होगी फीस
दूसरे चरण में
- चार जुलाई को खाली सीटों का ब्योरा
- नौ जुलाई को मेरिट लिस्ट होगी जारी
- नौ से 12 जुलाई तक दस्तावेजों की जांच
- नौ से 13 जुलाई तक फीस जमा करने की तिथि


आईटीआई की सीटों का विवरण
- करनाल मुख्य आईटीआई में - 1828
- महिला आईटीआई करनाल में- 340
- जयसिंहपुरा असंध में - 144
- बल्ला आईटीआई में - 372
- निसिंग आईटीआई में - 668
- तरावड़ी आईटीआई में - 124
- बसताड़ा आईटीआई में -200


औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) की पहली मेरिट सूची जारी हो चुकी है। दूसरी नौ जुलाई को लगेगी। विद्यार्थी नियमानुसार दाखिला प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- मुकेश भारद्वाज, नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed