{"_id":"698b7e25aaf7039a2f0437c6","slug":"it-is-not-possible-to-repair-the-road-for-the-first-time-the-route-of-shiv-barat-and-shobha-yatra-changed-karnal-news-c-18-knl1018-843217-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सड़क ठीक होना संभव नहीं… पहली बार बदला शिव बारात व शोभायात्रा का रूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सड़क ठीक होना संभव नहीं… पहली बार बदला शिव बारात व शोभायात्रा का रूट
Wed, 11 Feb 2026 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Wed, 11 Feb 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। महाशिवरात्रि में महज चार दिन का समय शेष है। शिव बारात और शोभायात्रा के लिए टी-फ्लाईओवर निर्माण के लिए ध्वस्त मार्ग को ठीक करना संभव नहीं है। ऐसे में प्रशासन और आयोजक सभा की ओर से शोभायात्रा के रूट में बदलाव किया गया है। पहली बार शोभायात्रा रेलवे रोड से न गुजरकर टिंबर मार्केट, लिंक मार्ग से होते हुए रघुनाथ मंदिर चौक तक पहुंचेगी। इसके बाद आगे पुराने रास्ते से सदर बाजार होते हुए श्री सनातन धर्म शिव मंदिर की ओर से प्रस्थान करेगी। ऐसा पहली बार होगा कि प्राचीन काली माता मंदिर की ओर से शोभायात्रा को गुजारा जाएगा।
विदित हो कि अमर उजाला ने मंगलवार के अंक में शोभायात्रा निकाले जाने वाले रास्ते की बदहाली का मुद्दा उठाया था, जिसमें नंगे पांव चलने वाले शिवभक्तों को होने वाली परेशानी को भी प्रमुखता से उजागर किया था। इस पर संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन और आयोजक समिति ने बैठक की। मंगलवार को ही श्री सनातन धर्म शिव मंदिर सभा के प्रधान रमेश गुप्ता ने एसपी नरेंद्र बिजारनिया और एसडीएम प्रदीप से मुलाकत की। दोनों अधिकारियों के साथ बैठक में चर्चा के बाद शोभायात्रा के नए मार्ग का निर्णय लिया गया।
- भीड़ को देखते हुए होंगे सुरक्षा के विशेष इंतजाम : एसपी
एसपी नरेंद्र बिजारनिया ने सभा को विश्वास दिलाया कि हर साल की भांति इस वर्ष भी शोभा यात्रा को सुरक्षा के बीच निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि शोभायात्रा में भीड़ को देखते हुए जवानों की ड्यूटी लगाई जाएगी। ताकि शिवभक्तों को कोई परेशानी न आए। इधर, एसडीएम प्रदीप ने भी सभा को शोभायात्रा के प्रस्तावित मार्ग के गड्ढे भरने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
- अब यह रहेगा शोभायात्रा का रूट
मंदिर सभा की ओर से बैठक कर शोभायात्रा को निकालने के लिए नया रूट प्लान तैयार किया है। शोभायात्रा रामलीला मैदान से शुरू होकर रेलवे रोड के बजाय कर्ण ताल की तरफ से होते हुए काली माता मंदिर मार्ग से टिंबर मार्केट में प्रवेश करेगी। यहां से रघुनाथ नगर के सामने से बाहर निकलेगी। इसके बाद श्री रघुनाथ मंदिर चौक, गांधी चौक, सदर बाजार, दयालपुरा गेट, कर्ण गेट से होते हुए सराफा बाजार स्थित श्री सनातन धर्म शिव मंदिर में विश्राम लेगी।
- 1100 महिलाएं उठाएंगी कलश
शोभायात्रा में लगभग 1100 महिलाएं और युवतियां नंगे पैर सिर पर कलश लेकर चलेंगी। इसके अलावा हजारों की संख्या में कांवड़ यात्री भी गंगाजल लेकर शिव मंदिर तक शहर की परिक्रमा करते हुए जाते हैं।