फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   It is important to have intelligence and patience like Hanuman ji: Anjali

हनुमान जी की जैसी बुद्धि और धैर्य होना जरूरी : अंजलि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
It is important to have intelligence and patience like Hanuman ji: Anjali
श्रद्धानंद अनाथालय ट्रस्ट की ओर से आयोजित हो रही श्रीराम कथा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। श्रद्धानंद अनाथालय ट्रस्ट की ओर से आयोजित हो रही श्रीराम कथा में विदुषी बहन अंजलि ने कहा कि हनुमान जी से बल, बुद्धि और विद्या मांगी जाती है। समुद्र पार करते समय उनके मार्ग में कई अड़चनें भी आईं, लेकिन बुद्धि और ज्ञान के बल पर हनुमान जी ने सबको आसानी से दूर कर दिया। आज के युवा मुश्किल समय में जल्दी घबरा जाते हैं। परेशानियों का सामना करने के लिए हनुमान जी जैसी बुद्धि और धैर्य होना जरूरी है।

अंजलि ने गोवंश की सेवा, सहायता और सुरक्षा करने का निवेदन भी किया। उन्होंने कहा कि गायों को संरक्षण देने वाले की सहायता करो। गऊशाला में जाकर सेवा कार्य और दान करें। गुरुकुल और अनाथ आश्रम के संचालन में यथासंभव सहयोग करें। सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं से जुड़े व नेक कार्य कर पुण्य के भागी बनें।
विज्ञापन

कार्यक्रम में आईपीएस आरसी मिश्रा, कुरुक्षेत्र विवि से कोर्डिनेटर अनीता चौधरी व सीजीसी चेयरपर्सन अंजु शर्मा ने शिरकत की। मौके पर प्रधान बलदेव राज सिंगला, महाप्रबंधक गोपीनाथ शर्मा, महामंत्री कर्णवीर आर्य, कोषाध्यक्ष महेश आर्य, अनिल आर्य, सत्येंद्र मोहन कुमार, जोगिंद्र लाठर व विजयपाल ने कथा महोत्सव में पहुंचे अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed